ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Bihar Politics: '25 से 30 अब नहीं चाहिए नीतीश...BJP करेगी CM को फिनिश'..बैठक से पहले RJD ने CM फेस पर ठोका दावा, कहा-तेजस्वी हैं बिहार की जनता की पसंद

Bihar Politics: महागठबंधन की बैठक से पहले आरजेडी ने सीएम फेस पर अपना दावा ठोक दिया है। आरजेडी ने कहा है कि बीजेपी नीतीश कुमार की राजनीति को फिनिश कर देगी और बिहार की जनता की पहली पसंद तेजस्वी यादव हैं।

Bihar Politics
बैठक से पहले RJD ने CM फेस पर ठोका दावा,कहा-तेजस्वी हैं बिहार की जनता की पसंद
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस साल के अंत में होने जा रहे बिहार चुनाव को लेकर आज यानी गुरुवार (17 अप्रैल) को पटना में विपक्षी महागठबंधन के सभी घटक दलों की पहली औपचारिक बैठक होगी। इस बैठक में आरजेडी, कांग्रेस, वाम दल, वीआईपी के नेता मौजूद रहेंगे। बैठक की अगुवाई तेजस्वी यादव करेंगे। इस बैठक में सीट शेयरिंग, मुख्यमंत्री चेहरा समेत कई मुद्दों पर बात होगी।


वहीं महागठबंधन की बैठक से पहले आरजेडी ने सीएम फेस पर अपना दावा ठोक दिया है। आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा है कि 'सीएम का चेहरा तेजस्वी यादव ही हैं।' उन्होंने कहा कि बिहार की जनता की पहली पसंद तेजस्वी यादव है। नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता को अब नीतीश कुमार नहीं चाहिए।


उन्होंने कहा कि 'पोस्टर लगाने से कोई सीएम नहीं बनता है। आने वाले दिनों में बीजेपी..नीतीश कुमार की राजनीति तो फिनिश कर देगी। जेडीयू को बीजेपी से डर लग रहा है। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को नकार दिया है। जनता की पहली पसंद तेजस्वी यादव ही हैं।'

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता