ब्रेकिंग
बाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तारबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलपटना में पूर्व पार्षद और जन सुराज के कार्यकर्ता अनिल यादव को मारी गोली, अपार्टमेंट में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम, अस्पताल में मिलने पहुंचे प्रशांत किशोर बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 2 अक्टूबर को बंदियों की रिहाई, शहीद की पत्नी को अनुकंपा पर नौकरी बिहार SI परीक्षा में बड़ा खेल, गया कॉलेज से प्रश्नपत्र की फोटो खींचकर सॉल्वर गैंग को भेजने वाला कर्मचारी गिरफ्तार

Bihar Politics: 'राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त...सरकार का इक़बाल खत्म!' बिहार में बढ़ रहे क्राइम पर भड़के तेजस्वी यादव

Bihar Politics: बिहार में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर तेजस्वी यादव भड़क गये हैं। उन्होंने नीतीश सरकार पर हमला बोला है।

Bihar Politics
बिहार में बढ़ रहे क्राइम पर भड़के तेजस्वी यादव
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आए दिन मर्डर, लूट जैसी कई घटनाएं सामने आती हैं। बिहार में क्राइम की बढ़ती घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और सरकार का इकबाल खत्म हो गया है।


आरा में 7 लोगों को गोली मारने की घटना को तेजस्वी यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि- भोजपुर में भीषण खूनी संग्राम! 𝟕 लोगों को मारी गोली- 𝟐 युवकों की मौत, 𝟓 घायल; 𝟐 की हालत गंभीर! बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त! सरकार का इक़बाल खत्म! दो-दो नकारा उपमुख्यमंत्री दोनों पक्षों की जातियां खोजने में लगे!


दरअसल आरा के गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव में शादी समारोह के दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए हैं। मृतक लहरपा गांव के निवासी थे। खबरों के मुताबिक पुरानी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता