ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Bihar Politics: ‘जयचंद मेरी हत्या करवाना चाहता है’, तेज प्रताप यादव का सनसनीखेज दावा; केंद्र सरकार से सुरक्षा बढाने की मांग

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में हलचल मचाने वाले बयान में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि कुछ "जयचंद" उनकी हत्या करवाना चाहते हैं।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के संस्थापक तेज प्रताप यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए एक सनसनीखेज बयान दिया है। उन्होंने ‘जयचंद’ पर उनके खिलाफ साजिश रचने और उन्हें मरवाने की कोशिश करने का गंभीर आरोप लगाया है। तेज प्रताप यादव ने अपने विरोधियों को “जयचंद” कहकर संबोधित करते हुए कहा कि “जयचंद मेरी हत्या करवाना चाहता है।”


दरअसल, तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कार में बैठे हुए किसी व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बातचीत के दौरान वह कहते हैं कि “जयचंद मुझे मरवाना चाहता है। इसलिए मेरी रैलियों में लोगों को भेजकर तोड़फोड़ करवा रहा है।”


वीडियो में तेज प्रताप यादव आगे केंद्र सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है। तेज प्रताप का कहना है कि “कुछ जयचंद मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं और मुझे मरवाना चाहते हैं। हमारे दुश्मन पूरी तरह से हर जगह सक्रिय हैं।”


सोशल मीडिया पर अक्सर राजद के भीतर और लालू परिवार में राजनीतिक मतभेदों की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में तेज प्रताप यादव का यह बयान चर्चा में है। फिलहाल वह अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के बैनर तले सक्रिय हैं और अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव की अगुवाई वाली राजद से अलग अपनी राजनीतिक राह बना रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता