ब्रेकिंग
Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦Bihar MLC Result: भाजपा से दो बार मिली हार, जन सुराज से मिली जीत; कौन हैं दरभंगा शिक्षक MLC डॉ. सुरेश राय?✦Bihar Crime: जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या! पत्नी भी गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार✦Neeraj Kumar Victory: कभी अनंत सिंह ने दिलाया था टिकट, अब उन्हीं के विरोध के बावजूद चौथी बार जीते नीरज✦विक्रमशिला एक्सप्रेस के समय में बदलाव... अब इतनी देरी से पहुंचेगी दिल्ली, जानें नया शेड्यूल✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट

Bihar Politics: कटिहार में NDA का कार्यकर्ता सम्मेलन, राहुल-तेजस्वी पर खूब बरसे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी

Bihar Politics: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कटिहार में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मखाना किसानों से राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर तंज कसा और कांग्रेस-राजद पर आरोप लगाए।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय शेष है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की मुहिम में जुट गई है। कटिहार में एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कटिहार के कोढ़ा पहुंचे, जहां उन्होंने हाईस्कूल मैदान कोढ़ा में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। वोटर अधिकार यात्रा के दौरान जब इसी कोढ़ा में राहुल गांधी पहुंचकर पिछले दिनों मखाना किसानों से मिल रहे थे इसको लेकर भी सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला बोला।


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को मखाना के बारे में कुछ पता ही नही है, राहुल गांधी के मखाना किसानों से मिलने पर तंज कसते हुए कहा कि अच्छा कोई मोजा पहनकर मखाना किसानों से मिलने गए है लेकिन राहुल गांधी गए है। राहुल गांधी जो आलू से सोना निकलते है इस बेचारे को पता हो तब न। उन्होंने कहा की इटली में ऐसी व्यवस्था नहीं है, इटली में मोजा पहन के हो लोग जाते है कन्फर्म रहिए, उन्होंने कहा बेचारा हिंदुस्तानी रहे तब तो उनकी तो सभी व्यवस्था सारा संस्कार इटली वाला मिल गया है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी को मां के बारे में मा बहन को गाली देने का काम कांग्रेस पार्टी और राजद के लोग कर रहे है। इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ हो सकता है क्या? इससे बड़ा लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली घटना हो सकती है क्या? राहुल गांधी और राजद के युवराज तेजस्वी यादव को लगता है की मेरे माता पिता बिहार में मुख्यमंत्री रहे और राहुल गांधी को लगता है कि उसकी मां सुपर पावर रही। मेरे पिता 5 साल पीएम रहे और जब मंडल कमीशन आया तो राजीव गांधी न पानी पीकर विरोध करने का काम किया।


सम्राट चौधरी ने कहा की में बिहार के नौजवानों से कहना चाहता हूं कि नीतीश कुमार के शासनकाल में सुशासन स्थापित हुआ है। अब बिहार में नौजवानों को नौकरी देने का काम हो रहा है और उद्योग लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लालू का बिहार नही है बल्कि ये नीतीश कुमार वाला बिहार है, जहां अब उद्योग लगेंगे और लोगो को पलायन नहीं करना होगा यहां उद्योग लगाने के लिए 40 करोड़ रुपया इंसेंटिव दिया जाएगा। बिहार में जमीन एक रुपया में देकर उद्योग खड़ा करने का काम किया जाएंगे। इस मौके पर कोढ़ा विधायक कविता पासवान सहित भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU

FirstBihar संवाददाता