ब्रेकिंग
Bihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांगBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग

Bihar Politics: बिहार में किसका राज है? बढ़ते अपराध पर रोहिणी का सीएम नीतीश से सवाल, चिराग पर क्यों भड़कीं लालू की लाडली

Bihar Politics: लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने सीएम नीतीश और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर हमला बोला है. एक्स पर रोहिणी ने दोनों को घेरने की कोशिश की है.

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष एक बार फिर से सरकार पर हमलावर हो गया है। आसकर आरजेडी इसे मुद्दा बनाकर सरकार के घेरने की कोशिश कर रही है। लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक्स के जरिए सीएम नीतीश से बढ़ते अपराध को लेकर सवाल पूछा है तो वहीं चिराग पासवान पर भी हमला बोला है।


रोहिणी ने बिहार में हाल के दिनों में हुई अपराध की घटनाओं की पेपर कटिंग शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “नीतीश कुमार जी .. आत्म - मुग्धता के दायरे की जकड़न से बाहर निकल इन खबरों पर भी जरा गौर फरमाईए और खुद तय कर लीजिए कि " बिहार में किसका राज है और कैसे आपके शासनकाल में बुलंद हौसलों वाले अपराधियों के आगे पुलिस - प्रशासन भी बेबस - लाचार व् मजबूर है"।


उन्होंने आगे लिखा, “नीतीश कुमार जी .. वर्त्तमान बिहार में कानून - व्यवस्था की स्थिति को अगर कम शब्दों में बयां करूँ तो " अपराधियों के तमंचे के इशारे पर पुलिस - प्रशासन नाचने को मजबूर है और पुलिस - प्रशासन का रसूख अपराधियों से पनाह मांग रहा है"।


रोहिणी आगे लिखती हैं, “नीतीश कुमार जी.. पुलिस - प्रशासन की ऐसी मजबूरी- लाचारी की एकमात्र वजह आप हैं , मुख्यमंत्री सह गृह - मंत्री होने व् अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की आपकी (अपनी ) बड़ी-बड़ी बातों के बावजूद आपके शासनकाल की हकीकत तो यही रही कि " कानून - व्यवस्था का मसला आपकी प्राथमिकताओं में कभी शामिल रहा ही नहीं और आप अपने खुद के चेहरे को चमकाने की कवायद को ही सुशासन- कानून का राज कहने - बताने में मशगूल रहे"।


साथ ही साथ रोहिणी ने चिराग पासवान पर भी हमला बोला है। चिराग पासवान का होली में डांस करते हुए वीडियो शेयर कर रोहिणी ने लिखा, “खुद को मोदी जी का हनुमान बताने वाले इस शख्स के साथ जम कर ठुमके लगा रहे सुरक्षा - कर्मियों को भी सस्पेंड किया जाएगा क्या ? .. अजब दस्तूर, विरोधाभासी चरित्र है भाजपा , उसके गठबंधन के साथियों और भाजपा की पोसुआ मीडिया का " खुद ( अपने) करें तो रासलीला और दूसरों के करने पर लाल - पीला"।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता