ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Politics: आरके सिंह के बयान का भाकपा माले ने किया समर्थन, क्या बोले दीपांकर भट्टाचार्य?

Bihar Politics: भाकपा (माले) महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने अपराधी छवि वाले नेताओं को वोट न देने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि राजनीति का अपराधीकरण लोकतंत्र के लिए घातक है।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: भोजपुर जिले के आरा स्थित माले कार्यालय में मंगलवार को भाकपा (माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह के हालिया बयान का समर्थन किया, जिसमें आरके सिंह ने कहा था कि बिहार में अपराधी प्रवृत्ति के उम्मीदवारों को वोट नहीं दिया जाना चाहिए। 


दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में जनता को ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए जो राजनीति को अपराध के रास्ते से संचालित करना चाहते हैं। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि आरके सिंह ने यह बात केवल एनडीए नहीं, बल्कि महागठबंधन के उम्मीदवारों पर भी कही है, जिनमें महागठबंधन के प्रत्याशी भी शामिल हैं, तो इस सवाल पर दीपांकर भट्टाचार्य ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया और बातों को टालते हुए विषय बदल दिया। 


प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि भोजपुर जिला हमेशा जनसंघर्ष की धरती रही है, और इस बार भी जनता माले के उम्मीदवारों पर भरोसा जताएगी। दीपांकर ने बताया कि जिले की तीन विधानसभा सीटों से माले के प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं और पार्टी पूरी मजबूती से जनता के मुद्दों रोजगार, शिक्षा, और कानून-व्यवस्था को लेकर चुनाव लड़ेगी। 


माले महासचिव ने दावा किया कि जनता अब बदलाव चाहती है और यह चुनाव बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ जनमत का प्रतीक साबित होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता आरके सिंह ने पिछले दिनों कहा था कि जनता आपराधिक छवि वाले उम्मीदवारों को वोट न दे चाहे वह किसी भी दल के हों। इस दौरान उन्होंने अनंत सिंह से लेकर कई नाम गिनाए थे।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता