ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

Bihar Politics: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हुए भोजपुरी एक्टर रितेश पांडेय, पूर्व ADG जेपी सिंह ने भी किया जॉइन

Bihar Politics: भोजपुरी अभिनेता और गायक रितेश पांडे प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए हैं। उनके साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व ADG जेपी सिंह ने भी वीआरएस लेकर पार्टी का दामन थामा।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर और सिंगर रितेश पांडे शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए। रितेश पांडेय के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह ने भी जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है।


दरअसल, भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय ने हाल में में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया था हालांकि उस वक्त उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह किस दल से चुनाव मौदान में उतरेंगे। शुक्रवार को उन्होंने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अब यह साफ हो गया है कि वह जन सुराज के टिकट पर बिहार के किसी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।


रितेश ने पार्टी जॉइन करने के मौके पर कहा कि बिहार के लोगों को आज भी मजदूरी के लिए मजबूर होना पड़ता है, और इस सिस्टम को बदलने की ज़रूरत है। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह ने भी वीआरएस लेकर जन सुराज की सदस्यता ली। अपने पद से इस्तीफा देकर जय प्रकाश सिंह ने जन सुराज का दामन थामा है।


मंच से संबोधित करते हुए रितेश पांडे ने कहा कि सिस्टम को बदलने के लिए जो प्रशांत किशोर निकले हैं, हम उनके साथ हैं। इस दौरान उन्होंने एक गीत भी गाया "हम नया बिहार चाहते हैं, बिहार में ही रोज़ी-रोज़गार चाहते हैं, जनता का जन सुराज हो ये चाहते हैं।"

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता