ब्रेकिंग
IRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारीIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावBihar weather : बिहार में मौसम का खतरनाक यू-टर्न! बंगाल की खाड़ी से आ रही आफत, 48 घंटे भारी बारिश-तेज हवा का अलर्टमधुबनी में घरेलू गैस सिलेंडर की जमाखोरी का भंडाफोड़: दुकान और घर से 21 सिलेंडर जब्त, FIR की तैयारी

Bihar Politics: बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर ने दो और उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, बेलागंज और इमामगंज से ये होंगे प्रत्याशी

PATNA: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। चारों सीटो पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी जन सुराज ने आज दो और उम्मीदवारों के नाम का ए

Bihar Politics: बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रशांत किशोर ने दो और उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, बेलागंज और इमामगंज से ये होंगे प्रत्याशी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। चारों सीटो पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी जन सुराज ने आज दो और उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया। प्रशांत किशोर ने बेलागंज और इमामगंज के जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है।


जन सुराज पार्टी ने बेलागंज विधासभा सीट से प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को अपना उम्मीदवार बनाया है जबकि इमामगंज सीट से डॉ. जितेन्द्र पासवान को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले पीके ने तरारी विधानसभा सीट से सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल एस के सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया था।


बेलागंज विधासभा सीट से जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रोफेसर खिलाफत हुसैन मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में गणित के HOD (2002-2017) रह चुके हैं। साल 1976-2002 तक वह मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में गणित के लेक्चरर रहे। आज़ाद हाई स्कूल, चाकंद गया में 1972 – 76 तक गणित के शिक्षक रहे। उनकी बहू (हबीबा बिंत मंसूर) मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में जूलॉजी डेमोस्ट्रेटर हैं। उनके बड़े बेटे मुजफ्फर अहमद अरमान मिर्ज़ा ग़ालिब कॉलेज में फारसी के शिक्षक हैं।


वहीं जन सुराज के इमामगंज से उम्मीदवार डॉक्टर जितेंद्र पासवान शिशु रोग विशेषज्ञ और न्यूनतम शुल्क में बेहतर इलाज के लिए विख्यात हैं। कोविड- 19 के दौरान शेरघाटी अनुमंडल के अंतर्गत मुफ्त चिकित्सा सेवा चलाया था। डॉक्टर जितेंद्र पासवान पूर्व मुखिया प्रतिनिधि और पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि भी रह चुके हैं।