ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

Bihar Politics: ऐ पीएम जी, काहे बोलते है इतना झूठ सुबह शाम जी? तेजस्वी यादव ने PM मोदी पर बोला जोरदार हमला

Bihar Politics: बिहार दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरजेडी ने तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने पीएम को झूठा बताया, वहीं लालू यादव ने कहा कि गयाजी में मोदी को अपनी विफल सोच का पिंडदान करना चाहिए। चुनाव से पहले सियासत गरमा गई है।

Bihar Politics
बिहार की राजीनीति में हलचल
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Politics: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी लगातार बिहार का दौरा कर रहे हैं। साथ ही बिहारवासियों के लिए लगातार सौगातों की बरसात भी कर रहे है। शुक्रवार को पीएम मोदी बोधगया में जनसभा को संबोधित करेंगे। ऐसे में बिहार की राजनीतिक में घमासान मचा हुआ है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी को झूठा कहा है। 


दरअसल, तेजस्वी यादव ने अपने X ( पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट जारी कर पीएम मोदी को झूठा करार दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में एक वीडियो जारी किया है। साथ ही गाने के तर्ज पर लिखा है कि  “ऐ पीएम जी, काहे बोलते है इतना झूठ सुबह शाम जी? गया में आज जुमलों की बारिश करने से पहले ये गाना जरूर सुन लेना, बिहार की जनता के उद्गार हैं आप के लिए।” 


वहीं, राजद सुप्रीमो लालू यादव ने भी पीएम दौरे पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा है कि “गयाजी पिंडदान के लिए जाना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आ रहे हैं तो उन्हें बिहार को विशेष राज्य का दर्जा न देने, संवैधानिक संस्थाओं पर नियंत्रण करने और पिछड़ों को वोट के अधिकार से वंचित करने जैसी सोच का पिंडदान करना चाहिए।”


PM के इस दौरे को लेकर विपक्ष खासकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने कड़ा रुख अपनाया है। पार्टी के दोनों शीर्ष नेता तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री मोदी पर झूठ बोलने और राजनीतिक नौटंकी का आरोप लगाया है।


बता दें कि यह प्रधानमंत्री मोदी का पिछले तीन महीनों में बिहार का चौथा दौरा है। इससे पहले वे मोतिहारी, सीवान और रोहतास में भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं। इन दौरों में वे लगातार बुनियादी ढांचे, बिजली, परिवहन, और आवास योजनाओं से संबंधित परियोजनाओं की घोषणाएं कर रहे हैं।