ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Bihar Politics: पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर बीजेपी ने की बड़ी तैयारी, पार्टी नेताओं की हुई अहम बैठक

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचने वाले हैं। इसको लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में अहम बैठक हुई। बैठक में 13 जिलों के अध्यक्ष और महामंत्री समेत अन्य नेता शामिल हुए।

Bihar Politics
भागलपुर में बीजेपी की बैठक
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी उस दिन बिहार की धरती से ही किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर शुक्रवार को भागलपुर टाउन हॉल में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न बिंदुओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार के मंत्री संतोष सिंह, जनक राम, सुरेन्द्र मेहता, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी और ललन मंडल के अलावा भागलपुर के आसपास के 13 जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और कोर कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे।


बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हवाई अड्डा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें भागलपुर और आसपास के 13 जिलों के किसान सहित पांच लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के लिए किसानों का कल्याण प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री हमेशा ही किसानों की चिंता करते हैं और वे भागलपुर में भी किसानों के हित की चर्चा करेंगे।


भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल, प्रवक्ता प्रीति शेखर, भागलपुर के जिला अध्यक्ष और मीडिया प्रभारी भी मौजूद रहे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त पूरे देश के किसानों के लिए जारी करेंगे और किसानों की समृद्धि और आमदनी को लेकर भी चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भागलपुर सहित पूरे बिहार में उत्साह का माहौल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता