ब्रेकिंग
जेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांगजेल से छूटने की खुशी में रखी ‘मुर्गा पार्टी’, फिर मौत की नींद सोया अपराधी; दोस्तों पर हत्या का आरोपनरकटियागंज के स्कूल में अमर्यादित आचरण पर शिक्षक-शिक्षिका सस्पेंड, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाईमामूली विवाद में खौफनाक वारदात, खाने में मिट्टी लगने के विवाद में देवर ने भाभी का सिर धड़ से किया अलग; इलाके में सनसनी3 बच्चों की मां को 20 साल छोटे युवक से इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने बिहार से पहुंच गई उत्तर प्रदेशडस्टबिन और स्ट्रीट लाइट के नाम पर करोड़ों का खेल? गोपालगंज नगर परिषद में गड़बड़ी का आरोप, डीएम से जांच की मांग

Bihar Politics: चुनाव के पहले आधी आबादी को रुपये देने की क्यों पड़ी जरुरत? मुकेश सहनी ने BJP-JDU से पूछे सवाल

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव से पहले महिलाओं को 10,000 रुपये देने की जरूरत पर सवाल उठाते हुए भाजपा-जदयू सरकार को घेरा।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर चुनाव से ठीक पहले आधी आबादी के आत्मनिर्भर बनाने के लिए 10 हजार रुपये देने की जरूरत क्यों पड़ी?  


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार 20 साल से बिहार की सत्ता में है लेकिन अब तक इन्हें महिलाओं के आत्मनिर्भर बनाने की याद नहीं आई थी, लेकिन जब चुनाव सिर पर आया तब इन्हें महिलाओं की याद आ गई।


सहनी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। गांव के पुरुष बाहर कमाने चले जा रहे हैं, महिलाओं को अकेले घर संभालना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि क्या कभी उन महिलाओं के दर्द को सरकार ने समझने की कोशिश की?  


'सन ऑफ मल्लाह ' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा और जदयू की सरकार महिलाओं को सम्मान नहीं दे सकती है। महागठबन्धन ने प्रदेश की सभी महिलाओं को प्रति महीने 2500 रुपये देने का निर्णय लिया है। यह राशि न केवल महिलाओं को इस महंगाई से राहत देगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी मदद करेगी।  


उन्होंने प्रदेश की महिलाओं से इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि भाजपा और जदयू को मालूम है कि आपकी मदद के बिना सरकार नहीं बन सकती है। यही कारण है कि ये 10 हजार रुपये दे रहे हैं, लेकिन इनके झांसे में आने की जरूरत नहीं है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता