ब्रेकिंग
तमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफरतमिलनाडु में सरकार गठन पर फिर फंसा पेंच: विजय के शपथ पर ग्रहण, VCK ने रख दी बड़ी शर्त; स्टालिन के साथ IUMLबिहार में डबल मर्डर से हड़कंप: एक ही घर के दो कमरों से देवरानी-जेठानी के शव बरामद, ससुरालवाले फरारअब किसे शाहजादा और युवराज बतायेंगे पीएम मोदी! तेजस्वी यादव ने सम्राट कैबिनेट के 17 मंत्रियों की लिस्ट जारी कर परिवारवादी बतायापश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह कल, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी होंगे शामिलकौन हैं शुभेंदु अधिकारी जो बनने जा रहे हैं बंगाल के नए सीएम: जानिए उनका पूरा सियासी सफर

Bihar Politics: महागठबंधन में मुकेश सहनी ने किया उपमुख्यमंत्री पद पर दावा, बोले- तेजस्वी सीएम, मैं डिप्टी सीएम बनूंगा

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने दावा किया है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बननी तय है। उन्होंने खुद को उपमुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बताया और कहा कि सीट बंटवारे को लेकर लगभग सहमति बन चुकी है।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि इस चुनाव में महागठबन्धन की सरकार बननी तय है। इसके बाद तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और वे उप मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने साफ किया कि रविवार को हुई महागठबंधन की बैठक में सीटों को लेकर सभी सहयोगी दलों में लगभग सहमति बन चुकी है। 


महागठबन्धन में शामिल वीआईपी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि सीटों की संख्या को लेकर वो आश्वस्त है और नई सरकार में वो डिप्टी सीएम बनेंगे। इसको लेकर आपसी सहमति है। एनडीए में जाने के कयासों को लेकर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि वह महागठबंधन का हिस्सा है और महागठबन्धन की सरकार बनाने के लिए उनकी पार्टी प्रदेश में लगातार काम कर रही है।


उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ वोट और सरकार बनाने का नहीं बल्कि यह चुनाव बिहार के बदलाव का और प्रदेश के बेहतर भविष्य का चुनाव है। उन्होंने महागबंधन में किसी तरह के तकरार से इनकार करते हुए कहा कि महागठबन्धन एकजुट और मजबूत है। हम सभी सहयोगी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और इस सरकार को उखाड़ फेकेंगे। 


उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने 17 महीने के कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार सहित अन्य क्षेत्र में काम किया है। महिला और युवाओं के लिए महागठबंधन सरकार ने रोजगार के साथ ही कई योजनाएं लागू की है। ऐसे में नया बिहार बनाने के लिए बिहार के लोग महागठबन्धन के साथ खड़े हैं। भ्रष्टाचार और प्रशासनिक स्थिलता से परेशान जनता परिवर्तन के लिए कृत संकल्प है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें