ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Bihar Politics: 'पाखंडियों का बाप' कहे जाने पर मांझी का पलटवार, चंद्रशेखर को दिया करारा जवाब

Bihar Politics: मांझी ने कहा कि, "मैं कहता हूं कि मैं मंदिर-मस्जिद पूजा करने नहीं जाता हूं। जाता हूं आपके मन और प्रतिष्ठा को रखने के लिए ताकि आपकी भावना को ठेस न लगे। किसी की भावना का कदर करना कोई रूढ़िवादिता नहीं है।"

Bihar Politics
'पाखंडियों का बाप' कहे जाने पर मांझी का पलटवार, चंद्रशेखर को दिया करारा जवाब
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Politics: आरजेडी नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अपने एक बयान में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को 'पाखंडियों का बाप' कहा था। इस पर जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है। गया के डेल्हा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मांझी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'चंद्रशेखर प्रोफेसर और विद्वान आदमी हैं। अगर उनके दिमाग यह बात आई है कि हम गलत कर रहे हैं तो उसे सुधारने का काम करें या फिर स्पष्टीकरण दें। उन्होंने मुझे कहा ये बीजेपी के लोग हैं, तो क्या गलत लोग हैं? भारत आर्थिक दृष्टिकोण से 11वें नंबर से 7वें पर आ गया है। अब तीसरे पर आने जा रहा है।'


जीतन राम मांझी ने कहा कि '2047 में हम पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की कल्पना कर रहे हैं। ऐसे में हम नहीं समझते कि धर्म या पार्टी के नाम पर कुछ भी कहना उचित है। मैं कहता हूं कि मैं मंदिर-मस्जिद पूजा करने नहीं जाता हूं। जाता हूं आपके मन और प्रतिष्ठा को रखने के लिए ताकि आपकी भावना को ठेस न लगे। किसी की भावना का कदर करना कोई रूढ़िवादिता नहीं है। यह बात प्रोफेसर हैं, समझ लें'


वहीं मांझी ने महागठबंधन में सीएम फेस के सवाल पर तेजस्वी यादव को टारगेट किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को सिर्फ कन्वीनर बनाया गया है, मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं। बिहार में मुख्यमंत्री की वैकेंसी है ही नहीं। नीतीश कुमार सीएम हैं, आगे भी वही सीएम रहेंगे। 2025 के चुनाव में एनडीए 225 सीटें जीतेगा।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता