ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

CM Nitish On Lalu Yadav Offer: ‘हम तो दो बार गलती से उ सब के साथ चले गए थे लेकिन अब..’ सीएम नीतीश ने लालू के ऑफर का दिया जवाब

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने का खुला ऑफर दिया था. अब खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू के ऑफर का जवाब दिया है.

CM Nitish On Lalu Yadav Offer
लालू को सीएम नीतीश का जवाब
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

CM Nitish On Lalu Yadav Offer: नए साल की शुरुआत के साथ ही आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन के साथ आने का ऑफर देकर बिहार की सियासत को गर्म कर दिया था। लालू के ऑफर को लेकर सियासत में कयासों का दौर चल रहा था लेकिन अब खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू के ऑफर का जवाब दे दिया है।


दरअसल, बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से लालू का ऑफर चर्चा का विषय बना हुआ था। लालू प्रसाद ने नए साल की शुरुआत के साथ ही सीएम नीतीश कुमार को खुला ऑफर देते हुए कहा था कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे खुले हैं अगर वह आते हैं तो उन्हें माफ कर देंगे। लालू के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में एक बार फिर से नीतीश कुमार के पलटी मारने की चर्चा हो रही थी।


तमाम तरह के सियासी कयासों के बीच खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान मुजफ्फरपुर में लालू के ऑफर का स्पष्ट शब्दों में जवाब दे दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि, “हम तो दो बार गलती से उ सब के साथ चले गए थे लेकिन अब उनको छोड़ दिया और अब पुराने साथियों के साथ हैं। उ सब महिला के लिए कोई काम करता था क्या? शाम होने के बाद कोई निकलता था क्या घर से? समाज से सभी वर्ग के लोगों के लिए हमलोगों ने काम किया है”।


वहीं जीविका समूह पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि, “बिहार में पहले महिलाओं की क्या स्थिति थी? लेकिन जब हमलोगों ने काम किया, हमने ही जीविका दीदी नाम दिया था। तब देखिए कितना बढ़िया सब महिला सब का चेहरा दिख रहा है। ऐसे चेहरा पहले किसी महिला का देखते थे? हमने जीविका नाम दिया तो केंद्र ने उसे पूरे देश में लागू किया। हम जब भी घूमते हैं हर जगह जीविका दीदी का हाल जान लेते हैं। इन लोगों को कोई भी चीज की जरुरत होती है तो सरकार की तरफ से सहायता दी जाती है। इन लोगों को आगे बढ़ाने के लिए शुरू से ही काम कर रहे हैं”।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता