ब्रेकिंग
छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦छठ-दिवाली पर घर लौटना हुआ आसान... कल से इस रूट पर चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार

Bihar Politics: सामने आई सुबह -सुबह CM नीतीश और राज्यपाल के मुलाकात की वजह, गवर्नर हाउस से हो गया बड़ा एलान

Bihar Politics: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सीएम नीतीश कुमार कि मुलाकत हुई और अब इस मुलाकात की असली वजह निकल कर सामने आ रही है ....

Bihar Politics:
Bihar Politics:
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Politics : बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति की है। इनमें मुंगेर, पूर्णिया, नालंदा खुला विश्वविद्यालय और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय शामिल हैं। इसको लेकर आज अहले सुबह सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे अब वहां सीएम नीतीश कुमार कि सहमती मिलने के बाद इन नामों का एलान कर दिया गया है। 


राजभवन के तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति की गई है। इसमें मुंगेर विश्वविद्यालय में प्रो. संजय कुमार, पूर्णिया विश्वविद्यालय में प्रो. विवेकानंद सिंह, नालंदा खुला विश्वविद्यालय में प्रो. रविंद्र कुमार और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में डॉक्टर इंद्रजीत सिंह को कुलपति बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से परामर्श के बाद राज्यपाल ने यह नियुक्ति की है। बिहार का राज्यपाल बनने के बाद आरिफ मोहम्मद खान का यह पहला बड़ा फैसला है।


जानकारी हो कि,इससे पहले आज अहले सुबह सीएम नीतीश कुमार अचानक मुख्यमंत्री आवास से निकलकर गवर्नर हाउस पहुंचे और उसके बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह कि चर्चा शुरू हो गई सत्ता परिवर्तन से लेकर कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई, लेकिन अब बिन तमाम अटकलों पर विराम लग गया और आख़िरकार वह वजह सामने आ गई जिससे यह साफ़ हो गया कि सीएम नीतीश कुमार सुबह -सुबह राजभवन क्यों गए थे।