ब्रेकिंग
पटना में छात्रों के राजभवन मार्च पर पुलिस की कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमालनेता प्रतिपक्ष अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थता करने गए हैं? विधानसभा में उठा तेजस्वी यादव के सदन से गायब रहने का मामलानीतीश कुमार के शिलान्यास वाली अधूरी सड़कें होंगी पूरी, विधानसभा में मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलानअमरूद का लालच देकर मासूम को सुनसान जगह ले गया नाबालिग चाचा, फिर की घिनौना काम; केस दर्जबिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसापटना में छात्रों के राजभवन मार्च पर पुलिस की कार्रवाई, प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमालनेता प्रतिपक्ष अमेरिका-ईरान युद्ध में मध्यस्थता करने गए हैं? विधानसभा में उठा तेजस्वी यादव के सदन से गायब रहने का मामलानीतीश कुमार के शिलान्यास वाली अधूरी सड़कें होंगी पूरी, विधानसभा में मंत्री सुनील कुमार का बड़ा ऐलानअमरूद का लालच देकर मासूम को सुनसान जगह ले गया नाबालिग चाचा, फिर की घिनौना काम; केस दर्जबिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

बिहार की पुलिस है या गुंडे! बीजेपी नेताओं को जानवरों की तरह पीटा, महिलाओं को भी नहीं बख्शा

PATNA: राजधानी पटना का डाकबंगला चौराहा आज रणक्षेत्र में बदल गया। शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओ और कार्यकर्ताओं पर बिहार की पुलिस के जवानों ने बर्बरतापूर्वक ल

बिहार की पुलिस है या गुंडे! बीजेपी नेताओं को जानवरों की तरह पीटा, महिलाओं को भी नहीं बख्शा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना का डाकबंगला चौराहा आज रणक्षेत्र में बदल गया। शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी नेताओ और कार्यकर्ताओं पर बिहार की पुलिस के जवानों ने बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाईं। इस दौरान न सिर्फ बीजेपी विधायकों और सांसद को जानवरों की तरह पीटा गया बल्कि महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं बख्शा गया। पुलिस के जवानों ने जिस तरह से बीजेपी कार्यकर्ताओं को घेरकर लाठियां बरसाईं उससे सरकार की मंशा पर सवाल उठने लगे हैं।


दरअसल, बिहार में शिक्षक नियुक्ति में डोमिसाइल नीति को खत्म करने, शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्ज देने और तेजस्वी यादव से इस्तीफे की मांग को लेकर बीजेपी ने आज विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। बीजेपी के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे,इसी दौरान पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के ऊपर लाठियां बरसाईं। सिग्रीवाल बार बार कहते रहे कि वे सांसद है लेकिन पुलिस उनपर लाठी बरसाती रही।


इस दौरान मार्च में शामिल महिला कार्यकर्ताओं पर भी पुलिस ने लाठीचार्ज किया और महिलाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि जिस तरह से उनके विधायक विधानसभा में जनता के सवाल को उठा रहे हैं उससे सरकार घबराहट में आ गई है और इसी का बदला लेने के लिए बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर जान बूझकर लाठीचार्ज किया गया है। लाठीचार्ज की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे पुलिस के जवान महिलाओं पर लाठियां बरसा रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता