ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

बिहार पहुंचे बाबा बागेश्वर तो लालू की बेटी रोहिणी ने इस तरह लगाई अर्जी, कर दिया ये मांग

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिहार पहुंच चुके हैं। इनके बिहार आगमन पर भव्य तरीके से स्वागत किया गया है। इनके पास पिछले दिनों से कई बड़ी - बड़ी हस्ती अ

बिहार पहुंचे बाबा बागेश्वर तो लालू की बेटी रोहिणी ने इस तरह लगाई अर्जी, कर दिया ये मांग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री बिहार पहुंच चुके हैं।  इनके बिहार आगमन पर भव्य तरीके से स्वागत किया गया है। इनके पास पिछले दिनों से कई बड़ी - बड़ी हस्ती अपनी अर्जी लगा रहे हैं। इसके साथ ही कल बाबा का दिव्य दरबार भी लगाना है और इससे पहले अब राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहणी आचार्य ने अपनी अर्जी लगायी है। 


दरअसल, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों पटना में हैं। उनका प्रवचन चल रहा है। वे कल 15 मई को लोगों के नाम वाली पर्ची निकालेंगे। इस बीच लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्या ने भी धीरेंद्र शास्त्री से अर्जी लगाई है। हालांकि यह अर्जी उन्होंने ट्वीट कर लगाई है। रोहणी ने बाबा से अपनी अर्जी लगाते हुए कहा है कि, पर्ची वाले बाबा से यही हमारी विनती है कि बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग हमारी पूर्ति करनी है।


मालूम हो कि, लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव, धीरेंद्र शास्त्री के पटना आने से पहले उनका बहुत विरोध कर रहे थे। हालांकि, बाबा के आने के बाद से वो अब तक चुप हैं। इसके बाद अब रोहिणी ने बाबा बागेश्वर धाम को लेकर अपनी यह बात कही है। इसके साथ ही एक अन्य ट्वीट के जरिए उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा है। रोहिणी ने ट्वीट करते हुए लिखा है- 'हां आरती से याद आया वोटों की लालच में आसाराम को भी इन लोगों ने पूजनीय घोषित करके करोड़ों हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया था।'


आपको बताते चलें कि, कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का रविवार को बिहार में दूसरा दिन है। अपने आगमन के साथ ही धीरेंद्र शास्त्री फिर से विवादों में घिर गए हैं। उन्हें कथा के पहले दिन हिंदू राष्ट्र को लेकर बयान दिया। इसके साथ ही कल उनका दिव्य दरबार भी लगाना है।