ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

Bihar Politics: बिहार की सियासत में जल्द हो सकती है निशांत कुमार एंट्री, JDU के बड़े नेता ने दिए स्पष्ट संकेत; सीएम नीतीश के बेटे ने क्या कहा?

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की बिहार की सियासत में जल्द एंट्री हो सकती है। JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने पटना एयरपोर्ट पर इस बात के स्पष्ट संकेत दिए हैं।

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की जल्द ही बिहार की सियासत में एंट्री होने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने इसके स्पष्ट संकेत दिए हैं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए संजय झा ने निशांत की राजनीति में एंट्री पर बड़ा बयान दिया है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सियासत में एंट्री को लेकर पार्टी और गठबंधन में लंबे समय से मांग उठ रही है। ऐसा माना जा रहा था कि बिहार विधानसभा चुनाव में जेडीयू निशांत को नालंदा की किसी सीट से मैदान में उतार सकती है हालांकि ऐसा नहीं हुआ। बिहार में चुनाव हुए और पूरी मजबूती के साथ जेडीयू की फिर से सत्ता में वापसी हुई। 


इन सबके बीच अक्सर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की सियासी एंट्री को लेकर चर्चा होती रही है हालांकि तमाम तरह के कयासों के बीच जेडीयू लगातार इस बात को कहती रही कि निशांत जब चाहे राजनीति में आ सकते हैं और पार्टी की बागडोर संभाल सकते हैं लेकिन इसपर अंतिम फैसला निशांत कुमार के पिता नीतीश कुमार को ही लेना है हालांकि शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बड़ा बयान दे दिया।


पटना एयरपोर्ट पर निशांत पत्रकारों से बात कर रहे थे इसी बीच उनके साथ मौजूद जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा मीडिया से मुखातिब हुए और निशांत की सियासत में एंट्री को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी के लोग, शुभचिंतक और समर्थक सभी लोग चाहते हैं कि निशांत कुमार अब पार्टी में आकर काम करें। हम सब लोग भी यही चाहते हैं लेकिन अब इन्हीं को फैसला लेना है कब यह पार्टी में आकर काम करते हैं।


इससे पहले सीएम के बेटे निशांत कुमार ने एनडीए और जेडीयू को मिली प्रचंड जीत पर कहा कि यह सब जनता का आशीर्वाद है। बिहार की जनता ने एक बार फिर से उनके पिता नीतीश कुमार और एनडीए पर भरोसा जताया है। पिता जी ने पहले भी जो वादा किया था उसे पूरा किया और इस बार भी जो एक करोड़ नौकरी और रोजगार का वादा किया है वह उसे पूरा जरूर करेंगे, मुझे उनके ऊपर पूरा भरोसा है। 

फर्स्ट बिहार के लिए पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट...


Bihar Politics: बिहार की सियासत में जल्द हो सकती है निशांत कुमार एंट्री, JDU के बड़े नेता ने दिए स्पष्ट संकेत; सीएम नीतीश के बेटे ने क्या कहा?

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता