ब्रेकिंग
बिहार के किसानों के लिए काम की खबर: रबी फसल का बीमा कराने का मौका, बटाईदार भी उठा सकेंगे लाभ✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦नीतीश के नाम पर गंगा पुल, PM मोदी ने किया उद्घाटन;JDU महासचिव ने CM सम्राट चौधरी को दिया धन्यवाद, बताया ऐतिहासिक फैसला...✦बिहार के किसानों के लिए काम की खबर: रबी फसल का बीमा कराने का मौका, बटाईदार भी उठा सकेंगे लाभ✦सुप्रीम कोर्ट के जज को देनी थी सलामी, पुलिस ने गलती से ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, वीडियो वायरल✦निगरानी की गिरफ्त में आया MDM का भ्रष्ट DPM, 1.10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट✦सीएम सम्राट ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा, PM मोदी की मां-पिता पर टिप्पणी का मुद्दा उठाया; RJD पर भी साधा निशाना✦नीतीश के नाम पर गंगा पुल, PM मोदी ने किया उद्घाटन;JDU महासचिव ने CM सम्राट चौधरी को दिया धन्यवाद, बताया ऐतिहासिक फैसला...

Bihar News: बेगूसराय को देश भर में मिला पहला स्थान, बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

Bihar News: नीति आयोग ने देश के 112 जिलों को अल्प विकसित आकांक्षी जिला की श्रेणी में रखा है. वर्ष 2018 से केंद्र सरकार ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरूआत की थी. आकांक्षी जिलों मे

Bihar News: बेगूसराय को देश भर में मिला पहला स्थान, बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: नीति आयोग ने देश के 112 जिलों को अल्प विकसित आकांक्षी जिला की श्रेणी में रखा है. वर्ष 2018 से केंद्र सरकार ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरूआत की थी. आकांक्षी जिलों में अकेले बिहार के 13 जिले शामिल हैं. नीति आयोग ने इस बार आकांक्षी जिलों की रैंकिंग जारी की है. जिसमें बेगूसराय जिला को देश में पहला स्थान मिला है.

बेगूसराय को मिला पहला स्थान

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा है, '' बेगूसराय जिले ने रचा नया कीर्तिमान.नीति आयोग द्वारा जारी की गई 112 आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में बेगूसराय को पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है. एनडीए सरकार की नीतियों, जनोपयोगी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन व जनसहयोग से यह सम्भव हुआ है। इस उपलब्धि के लिए बेगूसराय की समस्त जनता जनार्दन एवं स्थानीय प्रशासन बधाई के पात्र हैं.

2018 से लागू है यह योजना

बता दें, वर्ष 2018 में लागू आकांक्षी जिला कार्यक्रम में बिहार के 13 जिलों को शामिल किया गया. जिसमें कटिहार, बेगूसराय, शेखपुरा, अररिया, खगड़िया, पूर्णिया, औरंगाबाद, बांका, गया, जमुई, मुजफ्फरपुर,सीमामढ़ी और नवादा शामिल हैं. केंद्र की तरफ से बिहार के 13 जिलों के प्रखंडों में विशेष सहायता मिलती है. जिसके तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जलसंधान, वित्तीय स्थिति और आधारभूत अवसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों को विकसित करने पर फोकस किया जाता है. स्कूल में पढ़ाई और लाइब्रेरी की सुविधा, स्कूलों में आधारभूत संरचना के विकास पर केंद्रित होता है.