ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

BIHAR NEWS : 24 तारीख से मॉनसून फिर सक्रिय, बारिश और गरज-तड़क को लेकर येलो अलर्ट;

PATNA : पटना सहित बिहार में 24 सितंबर से मॉनसून फिर सक्रिय होने के आसार हैं। इस कारण मंगलवार से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे उमस भरी गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। मौसम

BIHAR NEWS :  24 तारीख से मॉनसून फिर सक्रिय, बारिश और गरज-तड़क को लेकर येलो अलर्ट;
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना सहित बिहार में 24 सितंबर से मॉनसून फिर सक्रिय होने के आसार हैं। इस कारण मंगलवार से अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। इससे उमस भरी गर्मी से आंशिक तौर पर राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। सोमवार की देर शाम तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। लिहाजा  सूबे के कई जगहों पर हल्की बारिश होगी।  


मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पटना सहित दक्षिण-मध्य एवं पूर्वी भागों के कुछ जिलों में गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 28 सितंबर तक प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसमें अलग -अलग दिन अलग -अलग हिस्सों में अलर्ट जारी किया गया है। 


मौसम विभाग के अनुसार  25 सितंबर को दक्षिण एवं उत्तर-पूर्व भाग, 26 सितंबर को उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी भागों में गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं 27 को प्रदेश के उत्तर-पश्चिम भाग एवं सीतामढ़ी व शिवहर जिले के एक या दो स्थानों पर और 28 सितंबर को उत्तर-पश्चिम भाग एवं बक्सर, भोजपुर, सीतामढ़ी, शिवहर जिले के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं। 


बता दें कि सूबे में 16 सितंबर से मानसून कमजोर होने के कारण सूरज की तल्ख तेवर ने लोगों को परेशान कर दिया है। 24 सितंबर से प्रदेश में मानसून सक्रिय होने के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आने से राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार को प्रदेश के 29 शहरों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 38.8 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी रहा। पटना के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।