ब्रेकिंग
अब WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे! Meta ने लॉन्च किए नए Plus प्लानविदेश भागने वाला था बिहार सरकार में टेंडर मैनेज करने वाला सबसे बड़ा दलाल: SVU ने रिशुश्री को गिरफ्तार किया, करोड़ों के जेवर और जमीन के कागजात बरामदविदेश भागने की फिराक में था रिशु श्री, कई IAS अफसरों का था करीबी, SVU ने बताया टेंडर माफिया को क्यों किया गिरफ्तार?मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीवअब WhatsApp, Facebook और Instagram चलाने के लिए देने होंगे पैसे! Meta ने लॉन्च किए नए Plus प्लानविदेश भागने वाला था बिहार सरकार में टेंडर मैनेज करने वाला सबसे बड़ा दलाल: SVU ने रिशुश्री को गिरफ्तार किया, करोड़ों के जेवर और जमीन के कागजात बरामदविदेश भागने की फिराक में था रिशु श्री, कई IAS अफसरों का था करीबी, SVU ने बताया टेंडर माफिया को क्यों किया गिरफ्तार?मोतिहारी में कार से 25 लाख कैश बरामद, दो नेपाली नागरिक समेत 4 हिरासत मेंबिहार में संविदा और आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को बड़ी राहत, अब हर महीने मिलेगी इतने दिन की स्पेशल लीव

सम्राट चौधरी ही होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री? डिप्टी सीएम के सरकारी आवास में हलचल तेज

Bihar Politics: बिहार में सत्ता परिवर्तन की कवायद तेज हो गई है. 14 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक के बाद इस्तीफे की संभावना जताई जा रही है. इस बीच डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर हलचल तेज हो गई है.

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक करेंगे। इसके बाद उनके सीएम पद से इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 15 अप्रैल को नई सरकार के गठन और शपथ ग्रहण की तैयारी की जा रही है।


इस बीच पटना के 5 देशरत्न मार्ग स्थित डिप्टी सीएम आवास में गतिविधियां तेज हो गई हैं। जेडीयू और बीजेपी के बड़े नेताओं की लगातार बैठकों और मुलाकातों से सियासी हलचल और बढ़ गई है। वहीं राज्यपाल के सचिव भी डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की है। JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी सम्राट चौधरी के आवास पर पहुंचे और उनसे मिले हैं।


नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने सम्राट चौधरी के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इसी दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पार्टी के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया भी सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे। नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक चर्चा हुई, हालांकि बाहर निकलने पर किसी ने मीडिया से बातचीत नहीं की।


बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को बीजेपी विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान इस फैसले की औपचारिक घोषणा करेंगे। इससे पहले सियासी माहौल लगातार सम्राट चौधरी के पक्ष में बनता दिख रहा है। 


लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। सोमवार को प्रिंसिपल सेक्रेटरी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। कुल मिलाकर, बिहार में सत्ता परिवर्तन का पूरा खाका लगभग तय माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता