ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार : नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान शुरू, राजधानी के 151 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में होगा कैद

PATNA : बिहार के कई जिलों में नगर निकाय का चुनाव करवाया जा रहा है। इस चुनाव को लेकर सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए ह

बिहार : नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान शुरू, राजधानी के 151 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में होगा कैद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के कई जिलों में नगर निकाय का चुनाव करवाया जा रहा है। इस चुनाव को लेकर सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी कड़ी में पटना जिले में पटना नगर निगम सहित पांच नगर निकायों में चुनाव करवाए जा रहे हैं। जिले में पांच नगर निकायों में 83 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए डिस्पैच सेंटरों से गश्ती दल सह मजिस्ट्रेट ने इवीएम ग्रहण किया। 


दरअसल, पटना नगर निगम वार्ड संख्या 58, नगर परिषद फुलवारीशरीफ वार्ड संख्या 28, नगर परिषद मसौढ़ी वार्ड संख्या 23, नगर परिषद बाढ़ वार्ड संख्या 22 में पार्षद पद के लिए उप चुनाव होना है। जबकि नगर परिषद मनेर में पार्षद, उप मुख्य पार्षद व पार्षद पद के लिए आम निर्वाचन होना है। वोटरों को गुप्त मतदान करने के लिए मनेर में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व पार्षद के लिए अलग-अलग वोटिंग कंपार्टमेंट रहेगा। 


मालूम हो कि, पटना जिले में नगर निकाय चुनाव में वार्ड पार्षद, उप मुख्य पार्षद व मुख्य पार्षद पद के लिए 151 उम्मीदवार मैदान में है। पटना नगर निगम वार्ड संख्या 58 में तीन, नगर परिषद फुलवारीशरीफ में वार्ड पार्षद पद के लिए छह, नगर परिषद मसौढ़ी में वार्ड पार्षद के लिए नौ व नगर परिषद बाढ़ में वार्ड पार्षद के लिए छह उम्मीदवार मैदान में है। नगर परिषद मनेर में वार्ड पार्षद पद के लिए 101 उम्मीदवार, मुख्य पार्षद के लिए 11 व उप मुख्य पार्षद के लिए 15 उम्मीदवार खड़े हैं। 


इधर, मुजफ्फरपुर में दो नगर परिषद और एक नगर पंचायत में मतदान शुरू हो गया है। यहां मोतीपुर नगर परिषद, कांटी नगर परिषद और बरूराज नगर पंचायत में चुनाव करवाया जा रहा है। मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान केंद्रों पर कतार में रहने के लिए टेंट के साथ-साथ अत्यधिक गर्मी को देखते हुए पानी एवं अन्य चीजें की भी व्यवस्था की गई है। 


वहीं, इस मतदान के दौरान हुड़दंगगियो और असामाजिक तत्व पर प्रशासन की कड़ी नजर है। इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।  पुलिस महकमे के तरफ से अतरिक्त मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की गई है ताकि चुनाव के दौरान कोई बड़ी घटना न घटित हो। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें