ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

बिहार : बोचहा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उतारेगी उम्मीदवार, योगी के खिलाफ बोलने वाले मुकेश सहनी का करेंगे विरोध

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर एनडीए में अब राजनीति उठापटक शुरू हो गयी है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने

बिहार : बोचहा विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उतारेगी उम्मीदवार, योगी के खिलाफ बोलने वाले मुकेश सहनी का करेंगे विरोध
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा विधानसभा में होने वाले उप चुनाव को लेकर एनडीए में अब राजनीति उठापटक शुरू हो गयी है। रविवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिसमें सांसद अजय निषाद भी शामिल हुए। बैठक में जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कई अहम फैसले लिए. 


जिसमें सबसे प्रमुख बोचहा विधानसभा क्षेत्र के उप चुनाव को लेकर यह निर्णय लिया गया कि अगर उपचुनाव में VIP का उम्मीदवार बोचहा से चुनाव लड़ता है तो भाजपा इसका विरोध करेगी। जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने यह फैसला लिया है कि बोचहा उप चुनाव में इस बार भाजपा का ही प्रत्याशी होगा। 


साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने वीआईपी को समर्थन दिया है। इस बार भाजपा का प्रत्याशी होगा। इस फैसले से हाई कमान को अवगत करा दिया गया है। भाजपा गठबंधन धर्म का हमेशा पालन की है पर चुनाव जीतने के बाद भाजपा कार्यकर्ता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहा है। 


उन्होंने VIP पार्टी के मुकेश सहनी का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में भाजपा ने उन्हें समर्थन दिया पर चुनाव जीतने के बाद VIP ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया और यूपी में जाकर मुकेश साहनी भाजपा के खिलाफ बोलने लगे और योगी के खिलाफ बयान बाजी करने लगे। इस उप चुनाव में अगर मुकेश सहनी की पार्टी VIP से अगर बोचहा में उम्मीदवार उतारता है तो यहां के भाजपा कार्यकर्ता उसका विरोध करेंगे।