ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीरसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, दिनकर विवि-मां सीता महिला विवि की स्वीकृति, पशुपालकों के बैंक कर्ज पर ब्याज मुफ्त, और भी बहुत कुछ...कभी प्री-बोर्ड में हुए थे फेल... आज IIT-UPSC फतह कर अमेरिका में होंगे सम्मानित, पढ़िए मुजफ्फरपुर के सिटी SP की कहानीकटिहार में 12 साल की बच्ची पर खिड़की से फेंका ज्वलनशील पदार्थ, गंभीर रूप से झुलसी, पिता का भी जला हाथ बिहार में एक और जमुई जैसी घटना: परीक्षा देने जा रही छात्रा का दुपट्टा खींचकर बाइक से ले जाने की कोशिश, पुलिस ने 2 मनचलों को दबोचाबिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, दरभंगा मे 8 कट्ठा जमीन को लेकर तोड़फोड़ और गोलीबारी, एक की हालत गंभीर

बिहार MLC Election : राजद ने छोड़ा साथ, अब अकेले 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

PATNA : बिहार विधानपरिषद चुनाव को लेकर एनडीए में जहां सर्वसहमति से सीटों का बंटवारा हो गया तो वहीं महागठबंधन में अब तू-तू मैं मैं शुरू हो गई है. बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर हो

बिहार MLC Election : राजद ने छोड़ा साथ, अब अकेले 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानपरिषद चुनाव को लेकर एनडीए में जहां सर्वसहमति से सीटों का बंटवारा हो गया तो वहीं महागठबंधन में अब तू-तू मैं मैं शुरू हो गई है. बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा था कि कांग्रेस के साथ बिहार में समझौता नहीं होगा. तेजस्वी यादव ने साफ कह दिया है कि वह अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं.


अब इस पर कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि  तेजस्वी यादव बहुत बड़े नेता हैं. बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं. हमने भी उनके बयान को देखा है. हमारा लक्ष्य यही था कि एनडीए के साथ मजबूती से लड़ा जाए और एनडीए को हराया जाए. लेकिन आपने देखा है राजद उपचुनाव अकेले लड़ गई और रिजल्ट यह हुआ कि जेडीयू दोनों सीट जीत गई.


प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि विधान परिषद का भी चुनाव आप अकेले लड़ना चाहते हैं तो लड़के देख लीजिये, पता चल जायेगा कि कौन कितने पानी में है. सिर्फ विधानपरिषद ही क्यों अगली बार होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए भी अभी ही अपने उम्मीदवार को ही घोषणा कर दीजिए. कांग्रेस नेता ने कहा कि हमारे पास सक्षम नेता है जो विधान परिषद के 24 सीट लड़ सकते हैं. जैसे हमने उपचुनाव लड़ा था.


प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि तेजप्रताप एक बात स्पष्ट कर दीजिए कि आप बिहार में किसके साथ हैं किसके साथ नहीं हैं. अगर आप हमारे साथ नहीं है तो किसके साथ हैं. आप कह रहे हैं कि केंद्र में आपका कांग्रेस को समर्थन है तो आप कोई उपकार नहीं कर रहे हैं.




कांग्रेस नेता ने यह भी एतराज जताया कि उनकी पाटी के कई नेता कांग्रेस के खिलाफ ज्यादा बोलते हैं. हमने देखा है शिवानंद तिवारी या फिर अन्य नेता ज्यादा कांग्रेस पर हमला करते हैं. उन्हें नहीं पता कि कांग्रेस के ही वजह से राजद के कई नेता मंत्री का सुख भी भोग चुके हैं.