ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

बिहार MLC चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग पर बन गई बात, जानिए मांझी और सहनी पर क्या कहा

PATNA : बिहार विधानपरिषद चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है. कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा इसको लेकर आज घोषणा हो जाएगी. बिहार NDA के घटक दलों की प्रेस कॉन्फ्रे

बिहार MLC चुनाव को लेकर NDA में सीट शेयरिंग पर बन गई बात, जानिए मांझी और सहनी पर क्या कहा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानपरिषद चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर बात बन गई है. कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा इसको लेकर आज घोषणा हो जाएगी.  बिहार NDA के घटक दलों की  प्रेस कॉन्फ्रेंस शाम 4 बजे पटना में होगी. उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने मीडिया से कहा कि सहमति पहले ही बन गई थी, आज सीएम से मिलकर हम लोगों ने विचार विमर्श किया है. 


तारकिशोर प्रसाद ने बताया कि बिहार एनडीए में कोई विवाद नहीं था. उत्तर प्रदेश में जो बात चल रही थी वह बिहार में मुद्दा नहीं है. उसको राष्ट्रीय नेतृत्व देखता है. वहीं वीआईपी पार्टी और जीतन राम मांझी को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. सारी घोषणा पीसी में होगी. दोनों दल के नेता इस पर तय करेंगे.


बता दें कि विधानपरिषद चुनाव को लेकर आज बिहार एनडीए में फाइनल बातचीत हुई है. बिहार बीजेपी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने पहुंचे थे. दोनों नेताओं के बीच लगभग एक घंटा बैठक चली. बैठक में जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे. बैठक में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद भी मौजूद रहे. 


बैठक के बाद भूपेंद्र यादव मुस्कुराते हुए बाहर निकले थे. जिससे अंदाजा लगाया गया कि नीतीश कुमार से उनकी सकारात्मक बात हुई है. वहीं तारकिशोर प्रसाद ने भी इस पर मुहर लगा दी कि सीट शेयरिंग पर बात हो गई है. शाम तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी.