ब्रेकिंग
निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद✦निगरानी का बड़ा एक्शन: प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रधान सहायक और डाटा ऑपरेटर गिरफ्तार; 10 % कमीशन का खेल उजागर✦ऑनलाइन गेम में हारे 1.45 लाख रुपये... बेटे ने खुद रची अपने अपहरण की झूठी साजिश, पुलिस ने ऐसे खोला राज✦NDA की बैठक में अनंत-नीरज विवाद पर नहीं बनी बात? मोकामा विधायक का ऐलान- अनुज सिंह का ही करेंगे समर्थन✦गया जंक्शन से लौट रहे व्यापारी का सूटकेस लूटा, विरोध पर बदमाशों ने चलाई गोली; ई-रिक्शा चालक घायल✦नेपाल बॉर्डर से बिहार में तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, मधुबनी में 1.74 क्विंटल गांजा बरामद

बिहार MLC उपचुनाव: भोजपुर-बक्सर सीट के लिए RJD उम्मीदवार का एलान, इस नेता को मैदान में उतारा

Bihar MLC Bye-election: बिहार में MLC उपचुनाव के लिए RJD ने भोजपुर-बक्सर सीट से उम्मीदवार का एलान किया है. आरजेडी ने सोनू राय को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

Bihar MLC Bye-election
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar MLC Bye-election: बिहार विधान परिषद की भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सोनू राय को अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। यह सीट जेडीयू के राधाचरण साह के विधायक बनने के बाद खाली हुई थी।


आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सोनू राय पार्टी के सक्रिय नेता हैं और भोजपुर जिले में उनकी मजबूत पकड़ है। वे आरा के मीरगंज के रहने वाले हैं और उनके पिता लालदास राय भी आरजेडी से एमएलसी रह चुके हैं।


सोनू राय का राजनीतिक जुड़ाव पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से भी रहा है। वर्ष 2022 में उन्हें आरजेडी का उपाध्यक्ष बनाया गया था। बताया जाता है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी वे बड़हरा सीट से टिकट के दावेदार थे, लेकिन उस समय उन्हें मौका नहीं मिला था। अब पार्टी ने उन्हें एमएलसी उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है।


उपचुनाव की अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल तय की गई है, जबकि 12 मई को मतदान और 14 मई को मतगणना होगी। इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। एनडीए ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, हालांकि जेडीयू से किसी नाम पर मुहर लगने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता