ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनबिहार के इस जिले में तेंदुए का आतंक, गांव में घुसकर दो बकरियों को बनाया शिकार; दहशत में ग्रामीणछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शन

बिहार मेरा विद्यालय कार्यक्रम का 21 टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटर पर भी होगा प्रसारण, चिराग पासवान ने की थी मांग

PATNA: लॉकडाउन के दौरान अब बिहार मेरा विद्यालय कार्यक्रम का 21 टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटर पर भी प्रसारण किया जाएगा. प्रसारण को लेकर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सूच

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लॉकडाउन के दौरान अब बिहार मेरा विद्यालय कार्यक्रम का 21 टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटर पर भी प्रसारण किया जाएगा. प्रसारण को लेकर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को कुछ दिन पहले ही लेटर लिखा था. जिसके बाद प्रकाश जावड़ेकर ने यह मांग मान ली. 

बिहार मेरा विद्यालय कार्यक्रम का 21 टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटर पर भी होगा प्रसारण, चिराग पासवान ने की थी मांग

चिराग ने 21 अप्रैल को लिखा था लेटर

चिराग पासवान ने 21 अप्रैल को सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को एक लेटर लिखा था. चिराग ने मांग की थी कि बिहार के बच्चों  पाठ्यक्रम के लिए चलाए जा रहे मेरा बिहार, मेरा विद्यालय शैक्षिक कार्यक्रम का प्रसारण बिहार के 21 टेरेस्ट्रियल  ट्रांसमीटर से भी तत्काल करवाना सुनिश्चित करें. ताकी सभी बच्चे अपनी पढ़ाई घर पर ही रहकर कर सके.


बिहार मेरा विद्यालय कार्यक्रम का 21 टेरेस्ट्रियल ट्रांसमीटर पर भी होगा प्रसारण, चिराग पासवान ने की थी मांग

चिराग ने कहा कि बिहार में 17 एलपीटीवी एवं 4 एचपीटीवी टेरेस्ट्रियल  ट्रांसमीटर कार्यरत है जो प्रसार भारती के नियंत्राधीन है. इन ट्रांसमीटर के माध्यम से प्रतिदिनि सुबह से शाम 3 बजे तक दूरदर्शन नेशनल का कार्यक्रम प्रसारित होता है. चिराग ने कहा कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने देश में कोरोना महामारी को लेकर लगे लॉकडाउन के चलते राज्य के 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों की शिक्षा में होने वाले नुकसान की भरपाई एवं उसके उज्जवल भविष्य के लिए आज से सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक मेरा बिहार मेरा विद्यालय कार्यक्रम का प्रसारण डीटीएच पर शुरू किया है. ताकि घर में ही रहकर बच्चे अपनी पढ़ाई जारी रख सके. लेकिन शैक्षिक कार्यक्रम का प्रसारण केवल डीडीएच चैनल पर होने से प्रदेश के बच्चों का एक बड़ा तबका जो सीधे टेरेस्ट्रियल प्रसारण के माध्यम से अपने टीवी सेट को देखता है वह इस कार्यक्रम से वंचित रह जाएगा. 

टैग्स