ब्रेकिंग
धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....

बिहार में युवा चेहरों पर भरोसा कर रही BJP, आखिर क्या है मोदी-शाह का प्लान

बिहार : बिहार में भारतीय जनता पार्टी बदलाव के दौर से गुजर रही है. 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने जब सरकार में नेतृत्व का चेहरा बदल दिया तो अचानक सभी लोग सो गए थे. सुशील मो

बिहार में युवा चेहरों पर भरोसा कर रही BJP, आखिर क्या है मोदी-शाह का प्लान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

बिहार : बिहार में भारतीय जनता पार्टी बदलाव के दौर से गुजर रही है. 2020 के विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने जब सरकार में नेतृत्व का चेहरा बदल दिया तो अचानक सभी लोग सो गए थे. सुशील मोदी की छुट्टी के बाद तार किशोर प्रसाद और रेणु देवी को डिप्टी सीएम बनाया जाना हैरत भरा फैसला था. लेकिन अब पार्टी ने युवा चेहरों के ऊपर दांव लगाना शुरू कर दिया है. हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री बनाए गए ऋतुराज सिन्हा को जो जिम्मेदारी मिली है वह इसी तरफ संकेत देती है. ऐसे में बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिर बीजेपी बिहार में युवा चेहरों को आगे बढ़ाकर कौनसा पॉलिटिकल प्लान रख रही है.


दरअसल ऋतुराज सिन्हा को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने के पीछे बीजेपी नेतृत्व की यह सूची मानी जा रही कि राज्य के अंदर में चेहरों को प्रमोट कर नेतृत्व का खालीपन दूर किया जाए. बिहार में 90 के दौर से बीजेपी के जो चेहरे मौजूद रहे उनकी उम्र बढ़ती जा रही है. ऐसे में पार्टी को दूसरी कतार के नेताओं को नेतृत्व की श्रेणी में लाना है. इसके बाद तीसरी कतार के नेताओं की फेहरिस्त भी खड़ी करनी है. इसी एजेंडे के तहत मोदी और शाह बिहार में रणनीति तौर पर काम कर रहे हैं.


बीजेपी का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त होने के बाद ऋतुराज सिन्हा आज जब पहली बार पटना पहुंचे तो एयरपोर्ट पर उनका जबरदस्त स्वागत किया गया. ऋतुराज सिन्हा आज प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी शामिल हो रहे हैं. बीजेपी का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त होने के बाद सिन्हा ने कहा कि पार्टी ने हमें जिम्मेदारी दी है. जिस तरह की जिम्मेदारी हमें मिली है, हम उसे पूरा करने की कोशिश करेंगे. बिहार में पार्टी के संगठन को और ज्यादा से ज्यादा मजबूत करने के लिए कोशिश रहेगी. हमारी कोशिश रहेगी कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है, उस पर खरा उतर सकूं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें