ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

बिहार में वीकेंड लॉकडाउन की तैयारी!..बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ले सकती हैं बड़ा फैसला

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। बिहार में बेकाबू कोरोना की तीसरी लहर से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य में आज एक बार फिर से बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों क

बिहार में वीकेंड लॉकडाउन की तैयारी!..बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ले सकती हैं बड़ा फैसला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। बिहार में बेकाबू कोरोना की तीसरी लहर से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राज्य में आज एक बार फिर से बड़ी तादाद में नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जिस प्रकार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है वह बेहद चिंताजनक हैं। जिसे देखते हुए बिहार सरकार अब बड़ा फैसला लेने वाली है। 


अगले एक-दो दिनों में बिहार सरकार वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर सकती है। इसको लेकर आधिकारिक तौर पर तैयारी की जा रही है। जल्द ही क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी। सीएमजी की बैठक पर अब सबकी नजरें टिकी है। सीएमजी की बैठक के बाद वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है। 


राज्य में आज कुल 4737 नए कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 2566 नए मरीजों की पहचान हुई है। बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 20938 हो गयी है। पटना में कोरोना से आज पांच लोगों की मौतें भी हुई है। पटना एम्स में 3, आईजीआईएमएस में एक और पीएमसीएच में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है।  


मिली जानकारी के अनुसार बिहार में अब लॉकडाउन की तरफ सरकार बढ़ रही है। इसी को लेकर अब साप्ताहिक लॉकडाउन लगाने की व्यवस्था की जाएगी। फिलहाल बिहार में 6 जनवरी से 21 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू है। रात 10 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रखा गया है। लोगों की लापरवाही के कारण कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 


इस दौरान सारे स्कूल-कॉलेज-कोचिंग तक बंद कर दिए गए हैं। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में 50 फीसदी क्षमता के साथ लोग काम कर रहे हैं। अभी कर्नाटक और पंजाब में नाइट कर्फ्यू लागू है और सारी पाबंदियां भी लागू की गई हैं। बिहार के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी नाइट कर्फ्यू लागू है। 


 वही दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के साथ-साथ सोमवार से शुक्रवार तक नाइट कर्फ्यू लागू है। जिस तरह से कोरोना केसेज सामने आ रहे उसे देखकर यही संभावना जतायी जा रही कि बिहार में भी सरकार अब लॉकडाउन की तरफ बढ रही है। फिलहाल क्राइसिस मैनेजमेंट की आगामी होने वाली बैठक पर सबकी नजरें टिकी हुई है। 21 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू है इससे पहले सीएमजी की बैठक होगी जिसमें वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया जा सकता है।  


बिहार में वीकेंड लॉकडाउन की तैयारी!..बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार ले सकती हैं बड़ा फैसला

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें