ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बिहार में व्यवसायियों की हो रही हत्या पर बोले पप्पू यादव, कहा.. कारोबारियों को आर्म्स का लाइसेंस दे सरकार

MADHEPURA: बिहार में कारोबारियों की लगातार हो रही हत्या को लेकर जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमों पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। राज्य के अंदर आपराधिक वारदातों में बेतहाशा

बिहार में व्यवसायियों की हो रही हत्या पर बोले पप्पू यादव, कहा.. कारोबारियों को आर्म्स का लाइसेंस दे सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में कारोबारियों की लगातार हो रही हत्या को लेकर जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमों पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। राज्य के अंदर आपराधिक वारदातों में बेतहाशा वृद्धि के लिए सीधे तौर पर सरकार और प्रशासनिक उदासिनता को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सरकार या तो कारोबारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे या उन्हें हथियार का लाइसेंस दे।


दरअसल, पप्पू यादव सोमवार को मधेपुरा के पुरैनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने पिछले दिनों अपराधियों की गोली के शिकार हुए किराना व्यवसायी अमित कुमार सर्राफ के परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पप्पू यादव ने सरकार पर जमकर हमला बोला। उनका कहना था कि राज्य में हत्या, लूट, डकैती और दुष्कर्म की घटनाएं आम बात हो गई है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक कारोबारियों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। पप्पू यादव ने कहा कि सरकार या तो व्यवसायियों को हथियार का लाइसेंस प्रदान करें या फिर उनकी पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी लें।


बता दें कि बीते गुरुवार की देर शाम बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान पुरैनी निवासी किराना कारोबारी अमित कुमार सर्राफ को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके साथ ही कारोबारी के कर्मी को भी गोली लगी थी। गंभीर रूप से घायल कारोबारी को सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सोमवार को पप्पू यादव पुरैनी पहुंचे और कारोबारी के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें