ब्रेकिंग
Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦Bihar Police News : पटना एनकाउंटर के बाद बवाल! भीड़ को काबू करने पहुंचे ASP भी घायल, अस्पताल में पथराव और लाठीचार्ज ...✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत

बिहार में शिक्षकों को तबादले के लिए करना होगा इंतजार, शिक्षा मंत्री बोले.. पहले यह काम फिर ट्रांसफर

PATNA : बिहार में लंबे अरसे से तबादले का इंतजार करने वाले शिक्षकों को अभी और लंबा इंतजार करना होगा। दरअसल दो साल पहले सरकार ने यह फैसला किया था कि राज्य के ऐसे शिक्षक के नियोजन के

बिहार में शिक्षकों को तबादले के लिए करना होगा इंतजार, शिक्षा मंत्री बोले.. पहले यह काम फिर ट्रांसफर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में लंबे अरसे से तबादले का इंतजार करने वाले शिक्षकों को अभी और लंबा इंतजार करना होगा। दरअसल दो साल पहले सरकार ने यह फैसला किया था कि राज्य के ऐसे शिक्षक के नियोजन के बाद तबादला चाहते हैं उन्हें इसकी सुविधा दी जाएगी। लेकिन अब तक सरकार इस फैसले पर कदम आगे नहीं बना पाई है और अब बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने तबादलों को लेकर बड़ा बयान दिया है। 


राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि विभाग की प्राथमिकता अभी शिक्षक बहाली प्रक्रिया को पूरा करना है। हम शिक्षकों की बहाली प्रक्रिया पूरी कर उन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति पत्र देना चाहते हैं। नियोजन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी शिक्षकों का तबादला किया जाएगा। सॉफ्टवेयर के माध्यम से तबादले की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। शिक्षा मंत्री के बयान के मुताबिक प्रारंभिक और हाई स्कूलों में शिक्षक बहाली प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही तबादले के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। 


शिक्षा विभाग ने 2021 जून में शिक्षकों का तबादला का लक्ष्य रखा था। शिक्षकों के तबादला संबंधी नीति शिक्षा विभाग ने 2020 में बना ली है। शिक्षकों के तबादला के लिए सॉफ्टवेयर तैयार हो गया है। सॉफ्टवेयर का फाइनल ट्रायल होना बाकी है। पारदर्शी तरीके से तबादला के लिए सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही इकाईवार, विषयवार. कोटिवार खाली पदों की सूचना वेव पोर्टल पर अपलोड करेंगे। जिस कोटि के शिक्षक हैं उसी कोटि के लिए तबादला के लिए आवेदन कर पाएंगे।

टैग्स