ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦ बेगूसराय होटल कांड को लेकर तेजस्वी ने सरकार पर बोला हमला, कहा..बिहार में अब हैवानों-शैतानों और राक्षसों का राज

बिहार में RJD नेता को भारी पड़ी दबंगई: रायफल लेकर बिजली कर्मी को धमकाने पहुंचे थे, ग्रामीणों ने कूट दिया; पुलिस ने बचाई जान

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक पूर्व मंत्री के पोते और आरजेडी नेता की दबंगई उनपर ही भारी पड़ गई। अपने मार्केट की बिजली काटने से नाराज आरजेडी नेता राइफल लेकर बिजली कर्मी

बिहार में RJD नेता को भारी पड़ी दबंगई: रायफल लेकर बिजली कर्मी को धमकाने पहुंचे थे, ग्रामीणों ने कूट दिया; पुलिस ने बचाई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MOTIHARI: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक पूर्व मंत्री के पोते और आरजेडी नेता की दबंगई उनपर ही भारी पड़ गई। अपने मार्केट की बिजली काटने से नाराज आरजेडी नेता राइफल लेकर बिजली कर्मी के घर पहुंचे और हल्का कर्मी और उसके परिजनों को धमकाने की कोशिश की हालांकि, यह दबंगई आरजेडी नेता को काफी भारी पड़ गई।


दरअसल, पूर्व मंत्री के पोते और आरजेडी के प्रदेश महासचिव शाष्वत गौतम अपने चोरमा मार्केट की बिजली का कनेक्शन कटने से काफी नाराज थे। आरजेडी नेता बिजली विभाग के हल्का कर्मचारी को कनेक्शन जोड़ने का दवाब बनाने के लिए रायफल लेकर बिजली कर्मी के घर पहुंचा और उसे धमकाने की कोशिश की लेकिन यह दाव खुद उसके ऊपर उल्टा पड़ गया।


गुस्साए ग्रामीणों ने आरजेडी नेता को घेर लिया और उनसे उलझ गए। देखते ही देखते बात बढ़ गई और मामला हाथापाई के बाद मारपीट तक पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर आरजेडी नेता को लोगों के बीच से निकाला। बाद में घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरजेडी नेता को अपने साथ थाने ले गई।


इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे ग्रामीण आरजेडी नेता से रायफल छीनने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान गुस्साए लोगों ने आरजेडी नेता के साथ मारपीट भी की। ग्रामीणों का कहना है कि आरजेडी नेता हमेशा रायफल लेकर घूमते हैं और रायफल के बल पर धौंस जमाते हैं।