ब्रेकिंग
थलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदमथलपति विजय सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा 365 दिन का मातृत्व अवकाशकैसा रहेगा कल का मौसम?: 19 अगस्त को 11 जिलों में आंधी-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, 3 जिलों में भारी बारिश19 अगस्त को सुपौल आ रहे हैं मुख्यमंत्री, प्रशासनिक तैयारियां पूरी, डॉ. जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरणदरभंगा में ट्रैक्टर से बचने में एंबुलेंस पलटी, चालक समेत तीन गंभीर रूप से घायल, नवजात समेत 6 थे सवारपत्नी को घर लाने के लिए शराब छोड़ने की खाई कसम, फिर तनाव में उठा लिया बड़ा कदम

बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि गुंडा राज! बीजेपी का नीतीश-तेजस्वी पर तीखा हमला

MUNGER: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर नीतीश तेजस्वी की सरकार पर हमला बोला है। मुंगेर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश तेजस्वी के साथ

बिहार में जंगलराज नहीं बल्कि गुंडा राज! बीजेपी का नीतीश-तेजस्वी पर तीखा हमला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर बीजेपी ने एक बार फिर नीतीश तेजस्वी की सरकार पर हमला बोला है। मुंगेर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश तेजस्वी के साथ साथ जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह पर भी निशाना साधा। विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति हो गई है। हर दिन बदमाश लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में अब जंगल राज नही बल्कि गुंडा राज स्थापित हो गया है।


दरअसल, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मंगलवार को मुंगेर पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपराधियों की गोली की शिकार घायल रेल कर्मी की पत्नी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बदमाशों की गोली से मारे गए बीएमपी जवान अमन कुमार के आश्रितों से भी मुलाकात की। विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो गया है। बिहार के अंदर पूरी तरह से अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो गई है। अपराधी पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है सत्ता में बैठे लोग इनके संरक्षक बने हैं। 


इस दौरान उन्होंने ललन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंगेर के सांसद अपने आप को सुपर सीएम कहते हैं। क्या मुंगेर के प्रति उनकी कोई जिम्मेवारी नहीं है। डेंगू के डंक से मुंगेर कराह रहा है। अपराधियों के पास से  निकली गोली से विधवा और बच्चे चीत्कार रहे है और शासन में बैठे लोग मौन हैं। बिहार अमें ब जंगल राज नहीं बल्कि गुंडाराज बन गया है और शासन में बैठे लोगों से इनको संरक्षण मिल रहा है। तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंगेर में डेंगू से 6-7 लोगों की मौत हो गई है। तेजस्वी यादव जापान की यात्रा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री से गृह विभाग और उपमुख्यमंत्री से स्वास्थ्य विभाग नहीं संभल पा रहा है।