ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

Bihar : JDU पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा.. हिंदुओं को कट्टरपंथियों के हमले से बचाएं

PATNA : बिहार में भाजपा और जदयू में टकराव बढ़ता जा रहा है. यह बेगूसराय में देखने को मिला. बुधवार को डीएम ऑफिस पर जदयू के दो पूर्व विधान पार्षदों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का

Bihar : JDU पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, कहा.. हिंदुओं को कट्टरपंथियों के हमले से बचाएं
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में भाजपा और जदयू में टकराव बढ़ता जा रहा है. यह बेगूसराय में देखने को मिला. बुधवार को डीएम ऑफिस पर जदयू के दो पूर्व विधान पार्षदों ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पुतला फूंककर विरोध किया. JDU नेताओं का आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रजौड़ा में हिंदू-मुस्लिम मामले को बेवजह तूल दिया. जदयू नेताओं का कहना है कि गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के सुशासन पर भी सवाल उठाया यह कहीं से सही नहीं है.


दूसरी तरफ इसपर मंत्री काफी नाराज हो गए हैं. उन्‍होंने गुरुवार सुबह जदयू पर इसके लिए हमला बोला है. ट्वीट कर उन्‍होंने जदयू को ही कठघरे में खड़ा कर दिया है. उनके इस ट्वीट से बिहार की सियासत में एक बार फिर गरमी आने की उम्मीद लग रही है. BJP और JDU नेताओं में बयानबाजी तेज हो सकती है.


केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया है कि कट्टरपंथियों के खिलाफ व धर्म के पक्ष में खड़ा होते ही मैं अपराधी हो ? जदयू मित्रों से निवेदन है कि जितना चाहें मेरा पुतला जलाएं लेकिन हिंदुओं को कट्टरपंथ‍ियों के हमले से बचाएं। गिरिराज सिंह ने साथ में यह भी कह दी है कि आपके आचरण से यह संदेह नहीं होना चाहिए कि आप ही कट्टरपंथियों द्वारा हिंदुओं पर हमला करवा रहे हैं.