ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

बिहार में जारी है सियासी पोस्टर 'वॉर', RJD के पोस्टर के जबाव में पटना की सड़कों पर लगे नये पोस्टर, पोस्टरबाजी में कांग्रेस भी कूदी

PATNA: बिहार में सियासी पोस्टर 'वॉर' जारी है. जेडीयू के लालू-राबड़ी के 15 साल के शासन का हिसाब मांगे जाने को लेकर आरजेडी ने शुक्रवार को पोस्टर जारी किया था. आरजेडी प्रद

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार में सियासी पोस्टर 'वॉर' जारी है. जेडीयू के लालू-राबड़ी के 15 साल के शासन का हिसाब मांगे जाने को लेकर आरजेडी ने शुक्रवार को पोस्टर जारी किया था. आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर पार्टी की ओर से लगाए गए पोस्टर में केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा गया था. इसी पोस्टर के जबाव में अब पटना की सड़कों पर नये पोस्टर लगाये गये हैं.


जेडीयू के समर्थन में लगाये गये इस नये पोस्टर में आरजेडी के पोस्टर की गलतियां निकाली गई हैं. पोस्टर में लिखा गया है कि जिसे शाब्दिक ज्ञान नहीं है वो राजनीतिक ज्ञान दे रहे हैं. जेडीयू के समर्थन में लगाये गये पोस्टर में लालू के शासन काल को भी दर्शाया गया है. पोस्टर के जरिये लालू प्रसाद पर हमला बोला गया है. इन सब के बीच कांग्रेस की तरफ से आज पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाये गये हैं. इस पोस्टर में नीतीश कुमार के साथ एनडीए गठबंधन पर हमला बोला गया है. साथ ही नीतीश कुमार को उनके किये गये वादों के बारे में भी सवाल पूछा गया है. पोस्टर में लिखा गया है कि 'मिट्टी में मिल जाएंगे, बीजेपी में नहीं जाएंगे की बात कहने वाले दूसरे की मिट्टी और भूत की कहानी सुनाकर बिहार की जनता को खुद के वादे से भटका रहे हैं. '


इससे पहले जेडीयू की तरफ से लगाए गये पोस्टर में ‘हिसाब दो-हिसाब लो’ लिखा था. जिसके बाद आरजेडी की तरफ से लगाए गये पोस्टर में ‘झूठ की टोकरी, घोटालों का धंधा’ लिखा था. साथ ही इस वाक्य को नीति आयोग की ओर से प्रमाणित होने का दावा भी किया गया था. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता