ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’✦सम्राट चौधरी ने जमुई कांड की पीड़िता और परिजनों की पहचान सार्वजनिक की! तेजस्वी ने कहा..CM को तत्काल जेल भेजो✦मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, 2 नाबालिग बच्चियां बरामद✦सहरसा में 35 वर्षीय ऑटो ड्राइवर ने की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका✦दिल्ली में बैठकर अमेरिका के लोगों से 100 करोड़ की ठगी, 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार✦समस्तीपुर छेड़खानी कांड पर बोले जीतन राम मांझी, कहा- ‘सबका इलाज होगा’

बिहार में होगी बंपर बहाली, इस विभाग में 1.5 लाख पदों के लिए होगी नियुक्ती; मंत्री ने किया एलान

PATNA : बिहार में फिर से नौकरी की बहार आने वाली है। राज्य के अंदर बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी को लेकर बहाली निकलने वाली है। इस बात का एलान खुद नीतीश कैबिनेट के मंत्री ने किया है। उन

बिहार में होगी बंपर बहाली, इस विभाग में 1.5 लाख पदों के लिए होगी नियुक्ती; मंत्री ने किया एलान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में फिर से नौकरी की बहार आने वाली है। राज्य के अंदर बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरी को लेकर बहाली निकलने वाली है। इस बात का एलान खुद नीतीश कैबिनेट के मंत्री ने किया है। उन्होंने यह कहा है कि जल्द की राज्य के अंदर लगभग दो लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। यह नीतीश कुमार के तरफ से गांधी मैदान में किये गए वादों का एक भरोसा होगा। 


दरअसल, बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी खबर है। राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषणा की है कि राज्य में डेढ़ लाख से अधिक पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर नियुक्ति के लिए अधियाचना भी बिहार लोक सेवा आयोग को दे दी गई है। इनमें प्रधानाध्यापक प्रधान शिक्षक और कंप्यूटर शिक्षक के पद शामिल हैं।


शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रदेश जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सभी विधायकों और विधान पार्षदों से 10-10 ऐसे सरकारी विद्यालयों की सूची मांगी गई है, जिनके जीर्णोद्धार की जरूरत है। ऐसे विद्यालयों के भवनों का सरकार द्वारा जीर्णोद्धार कराएगी। कुछ जिलों में यह काम शुरू भी हो गया है।


उधर, मदरसों में पाठ्यक्रम से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि यह मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित अधिकारियों को छानबीन के निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सुधार के उपाय किए जाएंगे। फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है और रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।