ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

बिहार में होगा ईको टूरिज्म का विकास, सीएम नीतीश ने नए स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए लगातार अलग-अलग विभागों की बैठक कर रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने श्रम संसाधन विभाग और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक की।

बिहार में होगा ईको टूरिज्म का विकास, सीएम नीतीश ने नए स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास के लिए लगातार अलग-अलग विभागों की बैठक कर रहे हैं। बुधवार को भी उन्होंने श्रम संसाधन विभाग और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए स्थलों को चिन्हित करने का फैसला किया। 




मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बिहार में ईको टूरिज्म के विकास के लिए कई आकर्षक स्थलों को पर्यटक केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। विकसित पर्यटन स्थलों के अतिरिक्त अन्य स्थलों का चयन कर उसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए। साथ ही उन्होंने ईको टूरिज्म के प्रबंधन और मेंटेनेंस को लेकर विभाग को मुस्तैदी से काम करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ईको टूरिज्म के विकास से राज्य में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों की भी आमदनी बढ़ेगी।




सीएम नीतीश ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को प्रकृति से सामंजस्य रखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। साथ ही राज्य का हरित आवरण क्षेत्र कम से कम 17 प्रतिशत तक करने के लिए तेजी से पौधारोपण कराने का निर्देश भी दिया।


टैग्स