ब्रेकिंग
सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरसीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर

बिहार में हो रहा विकास, बोली राबड़ी देवी ... BJP को नहीं पच रही महागठबंधन की सरकार

PATNA : बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज के दिन की शुरआत के साथ ही विपक्षी दलों के तरफ से सातरुढ़ दलों के खिलाफ विवादित बयानबाजी और गलवान मुद्दों को लेकर हंगामा किया जा रहा है। विपक्ष

बिहार में हो रहा विकास, बोली राबड़ी देवी ... BJP को नहीं पच रही महागठबंधन की सरकार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानमंडल बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। आज के दिन की शुरआत के साथ ही विपक्षी दलों के तरफ से सातरुढ़ दलों के खिलाफ विवादित बयानबाजी और गलवान मुद्दों को लेकर हंगामा किया जा रहा है। विपक्षी दल भाजपा के तरफ से दोनों सदनों में जमकर हंगामा किया गया है। विधानसभा के अंदर भाजपा के विधायक कुर्सी लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। वहीं, दूसरी तरफ विधान परिषद् के अंदर भी नेता विपक्ष सम्राट चौधरी ने जोरदार हमला किया है। इस बीच अब इस हंगामे को लेकर बिहार की पूर्व उपमुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 


बिहार विधान परिषद् में राजद नेत्री और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि, विपक्ष का काम है हंगामा करना।  लेकिन, इस तरह से हंगामा नहीं करना चाहिए।  बिहार में बेहतर तरीके से सरकार चल रही है। इसके बाबजूद विपक्ष के लोग हंगामा कर रहे हैं। बिहार में हर जगह विकास हो रहा है।  अमन- शांति के साथ सरकार चल रही है। लेकिन, विपक्ष में बैठे लोगों के पेट में यह बात पच नहीं रही है कि सरकार इतनी बेहतर तरीके से सरकार कैसे काम कर रही है। 


इसके आलावा उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनकी जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि, यह हमारे लिए बेहद ख़ुशी की बात है कि सीएम नीतीश कुमार 73 साल के हो गए हैं। इसके आलावा लालू के पटना आने के सवालों पर उन्होंने कहा कि, वो फिलहाल पटना नहीं आ रहे हैं।  उनको डॉक्टरों ने अधिक ट्रेविलंग करने से मना किया है।  इसलिए फिलहाल वो दिल्ली में ही रहेंगे। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता