ब्रेकिंग
Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?

बिहार में चिराग की लौ तेज करने की जिम्मेवारी संजय सिंह को मिली, लोजपा संगठन का भार युवा नेता के हवाले

PATNA : बिहार में चिराग की लौ तेज करने की जिम्मेवारी संजय सिंह को सौंप दी गयी है. लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने युवा नेता संजय सिंह को संगठन की सारी जिम्मेवारी सौंप दी है. लोजपा सूत्र

बिहार में चिराग की लौ तेज करने की जिम्मेवारी संजय सिंह को मिली, लोजपा संगठन का भार युवा नेता के हवाले
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में चिराग की लौ तेज करने की जिम्मेवारी संजय सिंह को सौंप दी गयी है. लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने युवा नेता संजय सिंह को संगठन की सारी जिम्मेवारी सौंप दी है. लोजपा सूत्र बता रहे हैं कि दलित-सवर्ण समीकरण को साध रहे चिराग पासवान ने संजय सिंह को आगे कर बड़ा दांव लगाया है.


चिरागा की सोशल इंजीनियरिंग
दरअसल चिराग पासवान ने दो दिन पहले बिहार लोकजनशक्ति पार्टी में बडा फेरबदल किया है. चिराग पासवान ने संजय सिंह को पार्टी का संगठन प्रभारी औऱ संजय रविदास को सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया है. लोक जनशक्ति पार्टी के मुताबिक बिहार में संगठन का सारा काम संजय सिंह को सौंप दिया गया है. संगठन प्रभारी की सलाह पर लोक जनशक्ति पार्टी के संगठन से जुड़े तमाम फैसले लिये जायेंगे.


लोजपा सूत्रों के मुताबिक चिराग पासवान उस स्थिति की तैयारी कर रहे हैं जब बिहार में अकेले चलना पड़े. हालांकि पिछला विधानसभा चुनाव भी लोजपा ने अकेले ही लड़ा था. लेकिन तब ये कहा जा रहा था कि अगर लोजपा को सीटें आयीं तो वह बिहार में बीजेपी की सरकार बनवायेगी. लेकिन नीतीश के दबाव में आयी बीजेपी से चिराग का मोहभंग होता दिख रहा है.


लिहाजा लोजपा उस जातीय समीकरण को साधने में लग गयी है जिसके सहारे बिहार की राजनीति में अकेले अपने दम पर भी झोपड़ी को महफूज रखा जा सके. उनकी निगाहें दलितों औऱ सवर्णों के वोट बैंक पर है. लिहाजा पार्टी में सारे अहम पदों पर दलित औऱ सवर्ण नेता बिठा दिये गये हैं. लोजपा ये सोंच रही है कि बिहार में सवर्ण तबका नीतीश कुमार से ठगा हुआ महसूस कर रहा है. उसे राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ जाने में भी झिझक हो रही है.


चिराग ये मान रहे हैं कि रामविलास पासवान के दौर से ही सवर्ण वोटरों  में लोजपा के लिए लगाव रहा है. लिहाजा इस वोट बैंक को अपने साथ लाने में कोई बड़ी परेशानी नहीं होने वाली है. लिहाजा पहले राजू तिवारी को लोजपा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया फिर संजय सिंह को संगठन का जिम्मा सौंप दिया गया.


कौन हैं संजय सिंह
दरअसल संजय सिंह चिराग पासवान के कोर ग्रुप के सदस्यों में शामिल हैं. पार्टी ने उन्हें पिछले विधानसभा चुनाव में महुआ से उम्मीदवार बनाया था. पहले से किसी तरह की तैयारी के बगैर चुनाव मैदान में उतरे संजय सिंह ने तकरीबन अच्छा खासा वोट बटोर लिया था. अब लोजपा में उन्हें सवर्ण चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है.