ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

तेजस्वी पर चप्पल फेंकने की निंदा, सभी दलों ने कहा- विरोध का ये तरीका सही नहीं

PATNA : औरंगाबाद के बभंडी में चुनावी रैली करने गये तेजस्वी यादव पर भीड़ में से दो चप्पल फेंके गये थे, जिसमें से एक चप्पल तेजस्वी यादव के हाथों पर जाकर लगा था. जिसके बाद

तेजस्वी पर चप्पल फेंकने की निंदा, सभी दलों ने कहा- विरोध का ये तरीका सही नहीं
Anamika
2 मिनट

PATNA : औरंगाबाद के बभंडी में  चुनावी रैली करने गये तेजस्वी यादव पर भीड़ में से दो चप्पल फेंके गये थे, जिसमें से एक चप्पल तेजस्वी यादव के हाथों पर जाकर लगा था. जिसके बाद अब चप्पल पर सियासत शुरू हो गई है. पप्पू यादव ने कहा कि यह सब फिक्सिंग है तो वहीं जदयू के  अशोक चौधरी ने चप्पल फेंके जाने की निंदा की है.


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव के सभा में चप्पल फेंके जाने पर कहा कि जिस तरीके से इन लोगों ने टिकट का बंटवारा किया है शायद यह उसी का प्रतिफल दिख रहा है. वहीं पप्पू यादव ने कहा कि यह सब फिक्सिंग है.


जेडीयू के अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव के सभा में चप्पल फेंकने को गलत बताते हुए कहा कि  कोई भी नेता अगर वोट मांगने जाता है तो इस तरीके का व्यवहार नहीं करना चाहिए. लोकतंत्र में सभी को वोट मांगने का अधिकार है. इस तरह की हरकत को किसी भी हाल में सही नहीं ठहराया जा सकता है.


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने तेजस्वी यादव की सभा में चप्पल फेंके जाने पर कहा कि किसी भी राजनीतिक दलों को वोट मांगने का पूरा अधिकार है और जो भी व्यक्ति इस तरह की हरकत किसी भी राजनीतिक दल के सभा में करता है, चुनाव आयोग को चाहिए उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई के साथ ही साथ कठोर से कठोर सजा का प्रावधान करना चाहिए.


वहीं उपेंद्र कुशवाहा ने भी  किसी भी नेता पर यह चप्पल फेकें जाने को गलत बताया है. उन्होंने कहा कि अगर कोई नेता आपको पसंद नहीं है तो उन्हें वोट न दें या दूसरे तरह का विरोध करें ना कि उनपर चप्पल फेंकने का काम करें.

टैग्स