ब्रेकिंग
बिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौतभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIRबिहार के 276 प्रखंडों में खुलेंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर, गांवों में ही मिलेगी रक्त की सुविधा; जानिए किस जिले में कितने केंद्रमंदिर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आए पुलिस-रेल कर्मचारी, दोनों की मौके पर मौतभारत-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में गांजा जब्त, दिल्ली के 3 तस्कर गिरफ्तार; नकदी और मोबाइल भी बरामदमंजू हत्याकांड में बड़ा खुलासा, छह वर्षीय बेटे आर्यन का शव बरामद; मुख्य आरोपी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में बेटियों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 7 महीने में अपहरण के 343 केस; हर 15 घंटे में एक FIR

बिहार में बहाली को मजाक बना दिया, तेजस्वी बोले.. ये कौन सी क्रांति कर रहे हैं नीतीश जी?

PATNA : बिहार में स्वास्थ्य विभाग के अंदर हो रही बहाली को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. स्वास्थ्य विभाग में मनमाने तरीके से हो रही बहा

बिहार में बहाली को मजाक बना दिया, तेजस्वी बोले.. ये कौन सी क्रांति कर रहे हैं नीतीश जी?
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में स्वास्थ्य विभाग के अंदर हो रही बहाली को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नीतीश सरकार पर हमला बोला है. स्वास्थ्य विभाग में मनमाने तरीके से हो रही बहाली और फिर उसे रद्द करने के फैसले को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा है. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाए हैं कि बिहार में सरकार ने बहाली प्रक्रिया को मजाक बनाकर रख दिया है. 


तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है कि पहले नीतीश सरकार ने दीवार पर इश्तेहार चिपकाकर बिना आवेदन, तारीख़ और योग्यता के पैसे लेकर 780 लोगों की नियुक्तियां की गई. उसके बाद जब मामला उजागर हुआ तो 15 दिन बाद बहाली रद्द कर दी गई. फिर एक बाद उन्हें फिर से बहल कर दिया गया. 

बिहार में बहाली को मजाक बना दिया, तेजस्वी बोले.. ये कौन सी क्रांति कर रहे हैं नीतीश जी?

आपको बता दें कि बीते दिनों मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना को लेकर किये गए विभिन्न पदों पर बहाली में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था. अस्पताल के एक कर्मी का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें स्वास्थ्य विभाग में बहाली के नाम पर पैसे का खेल सामने आया था. इतना ही नहीं धांधली और पैसे लेकर नियुक्ति के आरोप में हटाए गए 780 स्वास्थ्यकर्मियों और सहायकों की सेवा जिले के सिविल सर्जन ने 20 घंटे के अंदर बहाल कर दी. सीएस ने गुरुवार काे इनका नियोजन समाप्त कर दिया था. अब अपने ही आदेश को रद्द कर संशोधित आदेश निकाला है. 


इन कर्मियों काे काेराेना काल में स्वास्थ्य विभाग में कर्मियों की कमी काे देखते हुए 26 जुलाई तक के लिए नियोजन पर रखा गया था. सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी ने संशोधित आदेश में कहा है कि सभी पीएचसी प्रभारी और संबंधित चिकित्सकों ने नियोजन रद्द किए जाने से टीकाकरण और कोरोना से जंग का अभियान कमजोर पड़ने की आशंका है. इसलिए 780 लोगों के नियोजन को तत्काल प्रभाव से पुनर्बहाल किया जाता है. सीएस के नए आदेश में जनहित को देखते हुए यह फैसला लेने की बात कही गई. वहीं, डीएम प्रणव कुमार ने पूरे प्रकरण से अनभिज्ञता जताई. उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है.