ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार में क्राइम की घटनाओं पर CM नीतीश का सब्र टूटा, DGP को किया तलब.. कुछ अधिकारियों पर गिर सकती है गाज

PATNA : बिहार में अनकंट्रोल्ड क्राइम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सब्र आखिरकार टूट गया है. मुख्यमंत्री लगातार लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे

बिहार में क्राइम की घटनाओं पर CM नीतीश का सब्र टूटा, DGP को किया तलब.. कुछ अधिकारियों पर गिर सकती है गाज
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बिहार में अनकंट्रोल्ड क्राइम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सब्र आखिरकार टूट गया है. मुख्यमंत्री लगातार लॉ एंड ऑर्डर को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. हाल के दिनों में मुख्यमंत्री दो दफे पुलिस मुख्यालय भी जा चुके हैं और वहां आला अधिकारियों के साथ क्राइम कंट्रोल को लेकर रणनीति भी बनाई है. लेकिन उसके बावजूद अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही. 

मुख्यमंत्री आज सुबह पुराना सचिवालय पहुंचे थे और वहां सिंचाई योजना को लेकर विभागीय मंत्रियों समेत अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. इसी दौरान उनको सूचना मिली कि मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है.

 सूत्र बता रहे हैं कि इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को तलब कर लिया. एसके सिंगल को तत्काल मुख्य सचिवालय बुलाया गया आनन-फानन में डीजीपी पहुंचे और मुख्यमंत्री के सामने उन्होंने पूरी घटना पर रिपोर्ट भी दी.