ब्रेकिंग
एनकाउंटर के डर से पानी में कूदा अपराधी... मुंह ताकती रह गई बिहार पुलिस, तालाब पार कर फरार हुआ आरोपीBihar News : बिहार के गांवों में अब होर्डिंग-बैनर पर लगेगा शुल्क, पंचायतों को होगी कमाई; बहुमंजिला भवन के लिए NOC भी जरूरीBihar News : अब नहीं पड़ेगी कन्वर्जन की जरूरत, बिहार सरकार ने बदल दिया कृषि भूमि का कानूनBihar News : बिहार में टोल टैक्स पर बड़ा फैसला! निजी वाहन चालकों को राहत, सिर्फ इन गाड़ियों से होगी वसूलीBihar weather : 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में आंधी-बिजली की चेतावनीएनकाउंटर के डर से पानी में कूदा अपराधी... मुंह ताकती रह गई बिहार पुलिस, तालाब पार कर फरार हुआ आरोपीBihar News : बिहार के गांवों में अब होर्डिंग-बैनर पर लगेगा शुल्क, पंचायतों को होगी कमाई; बहुमंजिला भवन के लिए NOC भी जरूरीBihar News : अब नहीं पड़ेगी कन्वर्जन की जरूरत, बिहार सरकार ने बदल दिया कृषि भूमि का कानूनBihar News : बिहार में टोल टैक्स पर बड़ा फैसला! निजी वाहन चालकों को राहत, सिर्फ इन गाड़ियों से होगी वसूलीBihar weather : 4 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में आंधी-बिजली की चेतावनी

बिहार में अघोषित आपातकाल! बीजेपी बोली- सदन में जाने से रोकने के लिए सरकार ने कराया लाठीचार्ज.. विशेषाधिकार नोटिस देंगे

PATNA: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज की इस घटना में पुलिस ने बीजेपी विधायकों और सांसद को दौड़ा-दौडाकर

बिहार में अघोषित आपातकाल! बीजेपी बोली- सदन में जाने से रोकने के लिए सरकार ने कराया लाठीचार्ज.. विशेषाधिकार नोटिस देंगे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया है। लाठीचार्ज की इस घटना में पुलिस ने बीजेपी विधायकों और सांसद को दौड़ा-दौडाकर पीटा है। लाठीचार्ज की इस घटना में घायल हुए बीजेपी के एक नेता की मौत हो गई है जबकि कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया है कि सदन में विपक्ष को रोकने के लिए सरकार ने लाठीचार्ज कराया है।


नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सदन में दो बजे विनयोग विधेयक था, इसपर चर्चा होनी थी लेकिन विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए सरकार ने पुलिस से लाठीचार्ज करा दिया और बीजेपी विधायकों को सदन में जाने से रोक दिया गया। नीतीश कुमार की सरकार भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज को दबा रही है।


उन्होंने कहा कि हस्तीनापुर के गुलामों ने सदन जाने से और विधायकी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के उद्देश्य से बीजेपी विधायकों को रोके रखा। बीजेपी इसके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की नोटिस देगी। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक ढंग से प्रदर्शन करने वाले बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं और उन्हें सदन में जाने से रोका गया।

टैग्स