ब्रेकिंग
BPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तारBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बिहार : आज शपथ लेंगे नये 24 MLC, शाम 3 बजे होगा समारोह

PATNA : बिहार विधान परिषद के नव निर्वाचित 24 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा। बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह

बिहार : आज शपथ लेंगे नये 24 MLC, शाम 3 बजे होगा समारोह
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद के नव निर्वाचित 24 सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज होगा। बिहार की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह दोपहर तीन बजे विधान परिषद की एनेक्सी सभागार में नवनिर्वाचित सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायेंगे।


बता दें कि चुनाव आयोग ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित विधान पार्षदों के निर्वाचन की विधिवत अधिसूचना जारी कर दी है। उसके बाद शनिवार को विधान- परिषद सचिवालय को इसकी सूचना भेज दी गई है। जिसके बाद विधान परिषद सचिवालय ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण के लिए सूचित कर दिया है।


जिन विधान पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा उनमें पटना से कार्तिक कुमार (राजद), नालंदा से रीना देवी (जदयू), गया, जहानाबाद व अरवल से कुमार नागेंद्र (राजद), औरंगाबाद से दिलीप सिंह (भाजपा), नवादा से अशोक कुमार (निर्दलीय), भोजपुर व बक्सर से राधाचरण साह (जदयू), रोहतास व कैमूर से संतोष सिंह (भाजपा), सारण से सच्चिदानंद राय (निर्दलीय), सीवान से विनोद कुमार जायसवाल (राजद), गोपालगंज से राजीव कुमार उर्फ गप्पू बाबू (भाजपा), प. चम्पारण से सौरभ कुमार (राजद), पूर्वी चंपारण से महेश्वर प्रसाद सिंह (जदयू), वैशाली से भूषण कुमार (रालोजपा) निर्वाचित हुए हैं।


इसी तरह सीतामढ़ी और शिवहर से रेखा कुमारी (जदयू), दरभंगा से सुनील चौधरी (भाजपा), समस्तीपुर से तरुण कुमार (भाजपा), मुंगेर, जमुई, लखीसराय और शेखपुरा से अजय कुमार सिंह (राजद), बेगूसराय और खगड़िया से राजीव कुमार (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), सहरसा, मधेपुरा व सुपौल से अजय कुमार सिंह (राजद), भागलपुर व बांका से विजय कुमार सिंह (जदयू), मधुबनी से अंबिका गुलाब यादव (निर्दलीय), पूर्णिया, अररिया व किशनगंज से डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल (भाजपा), कटिहार से अशोक कुमार अग्रवाल (भाजपा) बिहार विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित किए गए हैं।