ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

बिहार से आज होगी मॉनसून की विदाई, जानिए इस साल कितनी हुई बारिश

PATNA : बिहार से मॉनसून की विदाई आज यानि शनिवार को हो जाएगी। राज्य के अधिकतर जिलों से शुक्रवार को ही मॉनसून लौट गया। इसकी ट्रफ रेखा अभी अररिया के फारबिसगंज से गुजर रही है। अरर

बिहार से आज होगी मॉनसून की विदाई, जानिए इस साल कितनी हुई बारिश
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार से मॉनसून की विदाई आज यानि शनिवार को हो जाएगी। राज्य के अधिकतर जिलों से शुक्रवार को ही मॉनसून लौट गया। इसकी ट्रफ रेखा अभी अररिया के फारबिसगंज से गुजर रही है। अररिया और कटिहार को छोड़कर सभी जिलों से मॉनसून सीजन खत्म हो चुकी है।  हालांकिअगले 24 घंटे के भीतर सीमांचल से भी इसकी विदाई हो जाएगी।


दरअसल, मॉनसून ने बिहार में समय से दस्तक दी थी। मगर बारिश की कमी जून और जुलाई महीने में बनी रही। इसका असर खेती-किसानी पर पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून से 30 सितंबर तक ही मॉनसून अवधि गिनी जाती है। इसी अवधि में बारिश की गणना की जाती है। ऐसे में इस बार  1 जून से 30 सितंबर के बीच इस बार बिहार में 760.5 मिलीमीटर बारिश हुई। 


वहीं, इस दौरान 992.2 मिलीमीटर पानी गिरना चाहिए था। यानी कि इस मॉनसून सीजन बारिश का आंकड़ा सामान्य से 23 फीसदी कम है।  जून और जुलाई महीने में काफी कम बरसात हुई। इन दोनों महीनों में 48-48 फीसदी बारिश की कमी दर्ज की गई। हालांकि अगस्त और सितंबर में इससे बेहतर बारिश हुई। धान और अन्य खरीफ फसलों की खेती करने वाले किसानों के लिए इस साल जून और जुलाई का महीना बेहद मुश्किल भरा रहा। मगर अगस्त महीने में कुछ हद तक राहत मिली। अगस्त 2023 में सूबे में सामान्य से 13 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वहीं, इस अक्टूबर महीने में तो बारिश का आंकड़ा सामान्य से 151 फीसदी ज्यादा दर्ज किया गया। 


 उधर, इस साल मॉनसून सीजन में बिहार के लोगों ने भीषण गर्मी भी झेली। समान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान होने की वजह से राज्य के अधिकतर जिले में उमस भरी गर्मी रही। सितंबर महीने में बारिश होने के बावजूद अधिकतम तापमान में कई रिकॉर्ड तोड़े। हालांकि एक पखवाड़े में हुई बारिश ने आंकड़ों में तेजी से सुधार किया।