ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦MLC चुनाव से पहले JDU में बढ़ी चुनौती, अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद पर पार्टी में वेट एंड वॉच की स्थिति; ललन सिंह पर टिकी नजर✦IRCTC केस में आज लालू परिवार की कोर्ट में पेशी, लालू-राबड़ी-तेजस्वी समेत 9 आरोपियों पर पढ़े जाएंगे आरोप✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला

बिहार को विशेष राज्य के दर्जा नहीं मिला तो मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगे, दिल्ली जाने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर बोले लालू

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से उनकी इस मांगों पर अभी तक कोई विचार नहीं किया ग

बिहार को विशेष राज्य के दर्जा नहीं मिला तो मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगे, दिल्ली जाने के दौरान पटना एयरपोर्ट पर बोले लालू
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से उनकी इस मांगों पर अभी तक कोई विचार नहीं किया गया है। केंद्र सरकार से अनुरोध का प्रस्ताव अब कैबिनेट की बैठक में पास हो गया है। ऐसे में एक बार फिर से बिहार में स्पेशल स्टेटस का दर्जा दिये जाने की मांग तेज हो गई है। 


केंद्र सरकार से अनुरोध का प्रस्ताव नीतीश कैबिनेट में आज पारित हो चुका है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि यदि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिला तब काम और आसान हो जाएगा। बिहार में विकास कार्य और तेजी से होगा। वही पटना से दिल्ली जाने के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मीडिया से कुछ देर के लिए बात की। 


इसे लेकर कैबिनेट की बैठक में लिये गये फैसले की जानकारी मीडिया कर्मियों ने लालू को दी। जिसके बाद लालू ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलना ही चाहिए। यदि केंद्र की मोदी सरकार इसे नहीं देगी तो हम मोदी सरकार को ही उखाड़ फेकेंगे। पटना एयरपोर्ट से दिल्ली जाने के दौरान लालू ने काला बंडी, काला पैंट और सफेद फुल शर्ट पहन रखा था। 


पटना से दिल्ली रवाना होते हुए उन्होंने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा जरूर बिहार को मिलना चाहिए। यदि नहीं मिला तो केंद्र से मोदी सरकार को हटा देंगे। लालू इस दौरान फूल कॉन्फिडेंस में दिख रहे थे। पटना एयरपोर्ट पर आज वो अपने पुराने अंदाज में नजर आ रहे थे।