ब्रेकिंग
पटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपरपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारबुलेट ट्रेन से सिर्फ पांच घंटे में पटना से दिल्ली, बिहार में 200 नई ट्रेनों की योजना; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का बड़ा ऐलानबिहार दारोगा भर्ती परीक्षा: BPSSC ने जारी किया मुख्य लिखित परीक्षा का रिजल्ट, PET के लिए इतने अभ्यर्थी चयनितBihar News: CM सम्राट ने 'नीतीश मिश्रा' समेत कैबिनेट के तीन दिग्गजों को दी अतिरिक्त जिम्मेदारी, विधानसभा में बनेंगे मुख्यमंत्री की आवाज...बिहार बीएड CET 2026 का रिजल्ट जारी, वैशाली के हिमांशु अजनबी और कटिहार के विवेक कुमार बने टॉपर

बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी मायावती की पार्टी, पटना पहुंचते ही बसपा सांसद ने कर दिया एलान

PATNA: मायावती की पार्टी बसपा ने बड़ा एलान कर दिया है। बसपा ने कहा है कि आने वाले चुनाव में वह बिहार की सभी सीटों से चुनाव लड़ेगी। बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने पटना पहुंचते

बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी मायावती की पार्टी, पटना पहुंचते ही बसपा सांसद ने कर दिया एलान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: मायावती की पार्टी बसपा ने बड़ा एलान कर दिया है। बसपा ने कहा है कि आने वाले चुनाव में वह बिहार की सभी सीटों से चुनाव लड़ेगी। बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने पटना पहुंचते ही यह एलान कर दिया। वहीं तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने पर उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ऐसे खेल होते रहते हैं इसमें कोई नई बात नहीं है।


दरअसल, नालंदा के राजगीर में बहुजन समाज पार्टी की तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए बिहार पहुंचे बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने कहा है कि इस बार बिहार की सभी सिटों पर बसपा अपने उम्मीदवार उतारेगी और चुनाव में शानदार जीत भी हासिल करेगी। 


वहीं जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में सीबीआई की तरफ से डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर चार्जशीट दाखिल करने पर उन्होंने कहा कि चुनाव के समय चार्जशीट को फाइल करना कोई नई बात नहीं है। चुनाव से पहले इस तरह के खेल होते रहते हैं। बीजेपी सारा खेल चुनाव के समय ही शुरू करती है। बीजेपी चुनाव के समय विपक्षी दलों पर दबाव बनाने के लिए ईडी, सीबीआई, आईआईटी का इस्तेमाल करती है लेकिन जनता सब जानती है। 2024 के चुनाव में बड़ा परिवर्तन देखने को जरूर मिलेगा।


वहीं उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता से ज्यादा जरूरी है कि पार्टी में मजबूती बने रहे। साथ ही उन्होंने यूसीसी पर मायावती के रूख को भी बताया। रामजी गौतम ने कहा कि मायावती यूसीसी के खिलाफ नहीं हैं लेकिन जिस तरह से इसको मोदी सरकार देश में लागू करना चाहती है उसके समर्थन में नहीं हैं। बता दें कि रामजी गौतम राजगीर में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए बिहार पहुंचे हैं। राजगीर में तीन हजार से अधिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता