ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंपBihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंप

बिहार की राजनीति से गायब हैं तेजस्वी, खोज रहे हैं जेडीयू नेता, नीरज कुमार ने पूछा.. कहां हैं आप?

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में नहीं हैं. ऐसे में बिहार की राजनीति में विपक्ष की ओर से शांति छाई हुई है. एनडीए के घटक दलों में भले ही यूपी चुनाव और विधान परिषद् चुनाव

बिहार की राजनीति से गायब हैं तेजस्वी, खोज रहे हैं जेडीयू नेता, नीरज कुमार ने पूछा.. कहां हैं आप?
First Bihar
2 मिनट

PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में नहीं हैं. ऐसे में बिहार की राजनीति में विपक्ष की ओर से शांति छाई हुई है. एनडीए के घटक दलों में भले ही यूपी चुनाव और विधान परिषद् चुनाव को लेकर तनातनी चल रही हो लेकिन हर मुद्दे पर सरकार को घेरने वाले तेजस्वी यादव खामोश हैं. बिहार में शराब से हो रही मौत हो या फिर पटना में लूट, किसी भी मुद्दे पर तेजस्वी का एक भी ट्वीट नहीं दिखा.


तेजस्वी के समर्थक तो उन्हें ढूंढ ही रहे हैं साथ ही सत्ता पक्ष के नेता और जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार भी तेजस्वी यादव को खोज रहे हैं. तेजस्वी यादव के गायब होने पर नीरज कुमार ने तंज कसा है. फर्स्ट बिहार से बात करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव ना कहीं लाइव आ रहे हैं ना ही कोई ट्वीट कर रहे हैं, आखिर कहां हैं आप ?? 


नीरज कुमार ने कहा राजनीति कोई वक्ती चीज नहीं है, यह कोई कैज़ुअल ड्यूटी नहीं इसमें पूरा वक़्त देना पड़ता है. नीरज कुमार ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब भी आपदा आती है चाहे कोरोना हो ओमिक्रोन हो, बाढ़ हो तो तेजस्वी यादव प्रवास पर चले जाते हैं. तेजस्वी बिहार में बेरोजगारी यात्रा निकालने वाले थे, वह भी अधूरा छोड़े हैं.


तेजस्वी का पूरा ध्यान अभी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर है. उनका परिवार वहां चुनाव लड़ रहा है. इसलिए वह प्रचार करेंगे. अखिलेश यादव से कोई प्रेम नहीं है. उनका हित सिर्फ परिवार के लिए होता है. अभी उनका पूरा परिवार चुप है.