ब्रेकिंग
भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦सम्राट कैबिनेट के 30 बड़े फैसले: बिहार में घटेगा फ्लाइट का किराया! ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मिली मंजूरी✦चारा लेकर लौट रही 4 महिलाएं नहर में डूबीं, मां-बेटी समेत 3 की मौत; एक की हालत गंभीर

बिहार के सभी 4 सीटों पर NDA की भारी जीत, पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, फेल हो गया लालू-तेजस्वी और PK का समीकरण

PATNA: बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। चारों सीटों पर NDA ने जीत हासिल की है। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वो एक दूसर

बिहार के सभी 4 सीटों पर NDA की भारी जीत, पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, फेल हो गया लालू-तेजस्वी और PK का समीकरण
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। चारों सीटों पर NDA ने जीत हासिल की है। इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वो एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा रहे है मिठाईया खिला रहे हैं। वही आतिशबाजी भी कर रहे हैं। 


इमामगंज से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी जीत गई है। दीपा मांझी ने आरजेडी के प्रत्याशी रौशन मांझी को 5,945 वोटों से हरा दिया है वही तरारी से बाहुबली सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत ने भी जीत दर्ज करायी है। विशाल प्रशांत 10 हजार से ज्यादा वोट से माले प्रत्याशी को पराजित कर दिया है। 


वही बेलागंज से जदयू की प्रत्याशी मनोरमा देवी ने भी जीत दर्ज करायी है। मनोरमा देवी ने आरजेडी प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह को 21,391 वोटों से हरा दिया है। वही रामगढ़ में बीजेपी के अशोक कुमार सिंह जीत गये हैं। रामगढ़ में बसपा के सतीश सिंह यादव दूसरे स्थान पर रहे जबकि आरजेडी के अजित सिंह तीसरे नंबर पर रहे। बिहार के चारों विधानसभा उपचुनाव में सबसे खराब हालत प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी की रही है। तीन जगह पर पीके की पार्टी तीसरे नंबर और एक जगह पर चौथे नंबर पर रही। 


विधानसभा के इन चार सीटों पर जब उपचुनाव हो रहा था तब कहा जा रहा था कि यह 2025 का सेमिफाइनल है इसमें ही पता चल जाएगा की बिहार की जनता का क्या रुख निकलकर सामने आया है। लेकिन बिहार की जनता ने एनडीए पर विश्वास जताया है। यही कारण है कि सभी चार सीटों पर एनडीए ने जीत का झंडा लहराया है। एनडीए की इस बड़ी जीत के बाद कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। वो एक दूसरे को मिठाई खिलाकर, अबीर गुलाल लगाकर और आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।