ब्रेकिंग
कैमूर में सनसनीखेज हत्या, टेलर का सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले; दोस्तों के साथ आखिरी बार दिखा था युवकमछुआरे की हत्या कर शव को नदी में फेंकने की आशंका, 11 लोगों के खिलाफ नेम्ड FIR; चौथे दिन भी शव की तलाश जारीनिगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर पंचायत सचिव, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में बालू माफिया का दुस्साहस: SHO और PSI को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, अवैध खनन रोकने पहुंची थी पुलिसकरंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामनेकैमूर में सनसनीखेज हत्या, टेलर का सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले; दोस्तों के साथ आखिरी बार दिखा था युवकमछुआरे की हत्या कर शव को नदी में फेंकने की आशंका, 11 लोगों के खिलाफ नेम्ड FIR; चौथे दिन भी शव की तलाश जारीनिगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर पंचायत सचिव, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारबिहार में बालू माफिया का दुस्साहस: SHO और PSI को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, अवैध खनन रोकने पहुंची थी पुलिसकरंट लगने से चाचा की दर्दनाक मौत, बचाने गए भतीजे की भी गई जान; बिजली विभाग की लापरवाही आई सामने

पटना में क्रिमिनल का मर्डर, आपसी दुश्मनी में बदमाशों ने घर पर चढ़कर भूना

PATNA : राजधानी पटना में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. आपसी अदावत में बदमाशों ने घर पर चढ़कर आपराधिक छवि के एक शख्स का मर्डर कर दिया है, जिसके ऊपर हत्या का आरोप था

पटना में क्रिमिनल का मर्डर, आपसी दुश्मनी में बदमाशों ने घर पर चढ़कर भूना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. आपसी अदावत में बदमाशों ने घर पर चढ़कर आपराधिक छवि के एक शख्स का मर्डर कर दिया है, जिसके ऊपर हत्या का आरोप था और वह पहले भी मर्डर केस में जेल जा चुका था. इस घटना के बाद पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है.


वारदात राजधानी पटना के सिटी इलाके की है. यहां आलमगंज थाना क्षेत्र के गुड़ की मंडी इलाके में देर रात बदमाशों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जो हत्या के केस में आरोपी था. मृतक की पहचान जगलाल चौधरी उर्फ जग्गू चौधरी (40) के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि घर के पास ही बाइक सवार तीन अपराधियों ने इसे मार गिराया.


इस घटना के बाबत मृतक के परिजनों ने जानकारी दी कि रात में जग्गू घर से बाहर टहल रहा था. कुछ ही देर बाद गोली की आवाज सुनकर वे लोग बाहर निकले तो देखा कि खून से लथपथ जग्गू सड़क पर गिरा है. वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है. घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी अमित शरण ने बताया कि मृतक हत्या के मामले में पहले जेल जा चुका है. वह अपराधी प्रवृति का था.


आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले नहर पर इलाके में हुई हत्या मामले में जगलाल नामजद था. संभव है कि आपसी अदावत में ही उसकी हत्या की गई है. पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के बाद घटना के कारणों का पता चल सकेगा. इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा है.

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता